Saturday, August 15, 2026

कौन हैं हैंडी एर्सेल? जॉय अवार्ड्स 2026 में शाहरुख खान को कहा ‘ये अंकल कौन हैं’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

by Neha
कौन हैं हैंडी एर्सेल? जॉय अवार्ड्स 2026 में शाहरुख खान को कहा ‘ये अंकल कौन हैं’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

तुर्किश एक्ट्रेस हैंडी एर्सेल ने जॉय अवार्ड्स 2026 में शाहरुख खान पर किया ‘ये अंकल कौन हैं’ कमेंट, सोशल मीडिया पर मचा बवाल। जानें हैंडी के करियर और वायरल पोस्ट की पूरी कहानी।

तुर्की की पॉपुलर एक्ट्रेस हैंडी एर्सेल इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में रियाद में आयोजित जॉय अवार्ड्स 2026 में उनका शाहरुख खान पर किया गया कमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शाहरुख खान और मिस्र की हसीना अमीना खलील की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “कौन है ये अंकल?”।

हालांकि, हैंडी ने स्पष्ट किया कि वो शाहरुख खान के लिए यह कमेंट नहीं कर रही थीं, बल्कि अपनी दोस्त अमीना खलील को रिकॉर्ड कर रही थीं। उन्होंने आगे कहा, “मैं उनकी फैन नहीं हूं। प्लीज सोशल मीडिया पर झूठी अफवाहें फैलाना बंद करें।” इसके बाद उन्होंने यह पोस्ट इंस्टाग्राम से हटा दी। इस घटना ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी और कई फैंस चौंक गए, वहीं कुछ लोगों ने इसे फेक मानते हुए सवाल उठाए।

कौन हैं हैंडी एर्सेल? जॉय अवार्ड्स 2026 में शाहरुख खान को कहा ‘ये अंकल कौन हैं’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

हैंडी एर्सेल कौन हैं?

हैंडी एर्सेल तुर्की की सबसे चर्चित एक्ट्रेस और मॉडल्स में से एक हैं। उन्होंने कई हिट तुर्किश टीवी ड्रामा से अपनी पहचान बनाई और यूरोप, मिडिल ईस्ट के साथ-साथ साउथ एशिया में भी बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल की। अपनी स्टाइलिश स्क्रीन प्रेजेंस और फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली हैंडी अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स में अक्सर दिखाई देती हैं।

also read: ‘नागिन 7’ से बाहर हुई ये एक्ट्रेस, महज तीन हफ्तों में…

टीवी और फिल्मों में हैंडी का करियर

हैंडी ने टीवी सीरियल्स जैसे ‘Gunesin Kızları’ और ‘Ask Laftan Anlamaz’ से ख्याति पाई। ‘Gunesin Kızları’ ने उन्हें तुर्की में सुपरहिट बनाया और इसके बाद ‘Ask Laftan Anlamaz’ ने उन्हें एशिया और मिडिल ईस्ट में भी लोकप्रिय कर दिया। इसके अलावा, उन्होंने ‘Halka’ और ‘Sen Cal Kapımı’ जैसे सीरियल्स में काम किया, जो दुनिया भर में देखे गए। टीवी के अलावा हैंडी ने फिल्मों और फैशन कैंपेन में भी हिस्सा लिया है और अक्सर इंटरनेशनल इवेंट्स में नजर आती हैं।

हैंडी एर्सेल की ग्लोबल फैन फॉलोइंग और इंटरनेशनल अपीयरेंस उन्हें तुर्किश एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक प्रमुख चेहरा बनाती हैं।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी