Saturday, April 18, 2026

Stock Market 21 January: सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर, बाजार की शुरुआत निगेटिव

by Neha
Stock Market 21 January: सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर, बाजार की शुरुआत निगेटिव

Stock Market 21 January: सेंसेक्स 115 अंक फिसला निफ्टी भी लाल निशान पर ट्रेड शुरू हुआ जानें बीएसई और एनएसई के टॉप गेनर और लूजर का पूरा अपडेट

Stock Market: भारतीय शेयर मार्केट में बुधवार, 21 जनवरी को सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन की शुरुआत कमजोर रही। प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों लाल निशान पर ओपन हुए।

बीएसई सेंसेक्स 385.82 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 81,794.65 के स्तर पर खुला, जबकि निफ्टी 50 91.50 अंक या 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,141 के स्तर पर ट्रेड करने लगा। शुरुआती कारोबार में थोड़ी सुधार देखने को मिली, लेकिन जल्दी ही दोनों इंडेक्स दोबारा लाल निशान में आ गए।

सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स 124 अंक गिरकर 82,055 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 50 18 अंक फिसलकर 25,213 के स्तर पर था।

बीएसई के टॉप गेनर: सन फॉर्मा, इटरनल, टेक महिंद्रा, आईटीसी

बीएसई के टॉप लूजर: आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, एशियन पेंट, एचडीएफसी बैंक

also read: Gold Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में तेजी, 21 जनवरी…

कल का बाजार प्रदर्शन (20 जनवरी)

मंगलवार को बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,065.71 अंक या 1.28 प्रतिशत घटकर 82,180.47 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 353 अंक या 1.38 प्रतिशत फिसलकर 25,232.50 पर बंद हुआ।

बीएसई बास्केट में केवल एक शेयर हरे निशान पर बंद हुआ, जबकि 29 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी मिडकैप 100, निफ्टी 100, निफ्टी बैंक, निफ्टी आईटी, निफ्टी स्मॉलकैप 100, निफ्टी ऑटो और निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स में भी कमजोरी देखने को मिली।

इस तरह, बुधवार को बाजार में गिरावट का ट्रेंड जारी रहा, निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा