Saturday, July 25, 2026

जाकिर खान ने लिया लंबा ब्रेक, बोले- ‘सेहत पर ध्यान देना जरूरी है’

by Neha
जाकिर खान ने लिया लंबा ब्रेक, बोले- ‘सेहत पर ध्यान देना जरूरी है’

स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने 2030 तक लंबा ब्रेक लेने का ऐलान किया। स्वास्थ्य और पर्सनल कारणों से जाकिर ने अपनी हेल्थ पर ध्यान देने के लिए टूर सीमित करने का निर्णय लिया।

स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने अपने फैंस को हैरान करते हुए लंबा ब्रेक लेने का ऐलान कर दिया है। हैदराबाद में अपने लाइव शो के दौरान जाकिर ने बताया कि वे 2030 तक ब्रेक पर रहेंगे। इस ब्रेक का कारण उनकी हेल्थ और पर्सनल लाइफ से जुड़ा है। इस लाइव शो का हिस्सा उनके “पापा यार टूर” का हिस्सा था। उनका ब्रेक लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जाकिर खान ने किया ब्रेक का ऐलान

जाकिर ने शो के दौरान फैंस से बात करते हुए कहा, “मैं बहुत लंबे ब्रेक पर जा रहा हूँ। ये ब्रेक तीन से पांच साल तक का हो सकता है। मैं इसे अपनी सेहत और बाकी चीजों को ठीक करने के लिए ले रहा हूँ। आज यहां मौजूद हर कोई मेरे दिल के बहुत करीब है। आपकी मौजूदगी मेरे लिए बहुत मायने रखती है और मैं हमेशा आपका शुक्रगुजार रहूंगा।”

also read: कौन हैं हैंडी एर्सेल? जॉय अवार्ड्स 2026 में शाहरुख खान को…

उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी ब्रेक के बारे में जानकारी दी और बताया कि 20 जून तक के सभी शो उनके लिए सेलिब्रेशन होंगे। उन्होंने फैंस से अपील की कि वे इन शोज़ में जरूर आएं। जाकिर ने कहा कि इस बार उनका टूर सीमित शहरों में ही होगा और अतिरिक्त शोज़ नहीं होंगे।

जाकिर खान की सेहत पर पड़ा असर

जाकिर पहले भी अपनी हेल्थ इश्यूज़ के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि लगातार दस सालों तक टूर करना, बिना पर्याप्त नींद के रातें बिताना और फ्लाइट्स के सफर से उनकी सेहत पर असर पड़ा है। सितंबर 2025 में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया था कि उनकी हेल्थ को सुधारने के लिए लंबे ब्रेक की जरूरत है।

इसलिए अब जाकिर अपनी सेहत और फुल रिकवरी के लिए लंबा ब्रेक ले रहे हैं। उनका इंडिया टूर सीमित शहरों में ही चल रहा है और कोई एक्सट्रा शो आयोजित नहीं किए गए हैं।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच