Monday, July 27, 2026

CM Yogi Adityanath ने  मकर संक्रांति पर आयोजित विश्व प्रसिद्ध पारम्परिक खिचड़ी मेले के सकुशल सम्पन्न होने पर संतों तथा श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया

by editor
CM Yogi Adityanath ने  मकर संक्रांति पर आयोजित विश्व प्रसिद्ध पारम्परिक खिचड़ी मेले के सकुशल सम्पन्न होने पर संतों तथा श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया

CM Yogi Adityanath : खिचड़ी मेले में प्रदेश, देश व नेपाल राष्ट्र से आए 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने  गोरक्षनाथ को आस्था की खिचड़ी चढ़ाकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की

UP CM Yogi Adityanath ने आज गोरखपुर में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित विश्व प्रसिद्ध पारम्परिक खिचड़ी मेले के सकुशल सम्पन्न होने पर सभी संतों तथा श्रद्धालुओं के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि आस्था और श्रद्धा का यह आयोजन सभी के सहयोग से सकुशल सम्पन्न हुआ।

CM Yogi Adityanath ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित खिचड़ी मेले में प्रदेश, देश व नेपाल राष्ट्र से आए 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने श्री गोरक्षनाथ मन्दिर में शिवावतार महायोगी गुरु गोरक्षनाथ को आस्था की खिचड़ी चढ़ाकर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व जगत पिता सूर्य के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का अवसर देता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग नाम और रूपों में इस पर्व को श्रद्धापूर्वक आयोजित किया जाता है। उत्तर प्रदेश और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में इसे खिचड़ी पर्व के रूप में मनाया जाता है।

CM Yogi Adityanath ने कहा कि खिचड़ी मेले को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए व्यापक प्रबन्ध किए गए। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए स्थानीय प्रशासन, नगर निगम, धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों व स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने लगन और निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। CM Yogi Adityanath ने पारम्परिक खिचड़ी मेले को सकुशल और निर्विघ्न सम्पन्न कराने में साधु-संतों द्वारा प्रदान किए गए मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

You may also like

Leave a Comment

वायरल हुआ अनुराग का वीडियो, पत्नी पर लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप ‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा