Tuesday, May 12, 2026

होली से पहले मिलेगी फरवरी की सैलरी, यूपी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

by ekta
होली से पहले मिलेगी फरवरी की सैलरी, यूपी सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

यूपी सरकार ने कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, होली से पहले यूपी के सरकारी शिक्षकों को फरवरी का वेतन 2 मार्च से पहले मिलेगा। जानें सरकारी कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त फैसले, बस सेवा और प्रोत्साहन राशि के बारे में।

होली के पर्व से पहले यूपी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों, खासकर शिक्षकों के लिए खुशखबरी दी है। यूपी के शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किया है कि फरवरी का वेतन 2 मार्च 2026 से पहले कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर किया जाए। देश में होली 4 मार्च को मनाई जाएगी, इसलिए इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों में त्यौहार की खुशी और बढ़ गई है। यूपी में लगभग 6 लाख सरकारी शिक्षक हैं, जिन्हें इस निर्णय से लाभ मिलेगा।

होली के मौके पर बस सेवा और प्रोत्साहन राशि

यूपी सरकार ने होली के मद्देनजर अतिरिक्त फैसले भी लिए हैं। 28 फरवरी से 9 मार्च तक अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी ताकि यात्रियों को सुगमता हो। इसके साथ ही उत्कृष्ट कर्मचारियों को 3,600 से 4,500 रुपये तक प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

also read: होली से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को…

त्योहारों के दौरान दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा का दबाव बढ़ जाता है। इसलिए इन क्षेत्रों में बसों और कर्मचारियों की पर्याप्त संख्या पहले से सुनिश्चित की जाएगी। डिपो और क्षेत्रीय कार्यशालाओं में कार्यरत कर्मचारियों को लगातार 10 दिन की ड्यूटी पर 2,100 रुपये और 9 दिन की ड्यूटी पर 1,800 रुपये एकमुश्त भुगतान किया जाएगा।

ब्रज क्षेत्र में होली का रंगीन उत्सव

ब्रज क्षेत्र में होली का उत्सव पूरे जोर-शोर से शुरू हो गया है। मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, गोकुल, महावन और बलदेव सहित समूचे ब्रज में राधा-कृष्ण के प्रेम की छटा के साथ रंग और गुलाल का आनंद देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोग और विदेश से आने वाले श्रद्धालु भी नाच-गाने और रंग खेलते हुए इस उत्सव का हिस्सा बन रहे हैं।

बरसाना और नंदगांव की लट्ठमार होली भी दर्शकों का आकर्षण बन रही है। फाल्गुन शुक्ल नवमी (25 फरवरी) को बरसाना और दशमी (26 फरवरी) को नंदगांव में ‘हुरियारे’ अपने-अपने गांवों में जाकर लट्ठमार होली खेलते हैं।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी