Tuesday, September 1, 2026

 CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को बैसाखी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

by editor
 CM Yogi Adityanath ने प्रदेशवासियों को बैसाखी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

उत्तर प्रदेश के CM Yogi Adityanath ने बैसाखी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

 CM Yogi Adityanath ने अपने संदेश में कहा कि बैसाखी का पर्व हमारी महान परंपराओं और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व नई फसल की कटाई से जुड़ा होने के कारण हमारी कृषक परंपरा और भारतीय संस्कृति को दर्शाता है।

 CM Yogi Adityanath ने बताया कि इसी दिन दसवें सिख गुरु श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। भारत के विभिन्न हिस्सों में यह पर्व विविध रूपों में अत्यंत उत्साह के साथ मनाया जाता है और यह नववर्ष के आगमन का प्रतीक भी है।

उन्होंने कामना की कि यह उल्लासपूर्ण पर्व सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आए।

You may also like

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है