Tuesday, September 1, 2026

CM Bhajanlal Sharma : ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के सुरक्षा सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

by editor
CM Bhajanlal Sharma : ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के सुरक्षा सेवा प्रभाग के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

CM Bhajanlal Sharma : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि देश की सीमाएं माइनस 46 से प्लस 46 डिग्री तापमान तक की विषम परिस्थितियों में हमारे जवान अपने जीवन का स्वर्णकाल समर्पित कर रक्षा करते हैं। उन्हीं के बलिदान और समर्पण की वजह से आज हम सुरक्षित हैं।

वे आबूरोड (सिरोही) स्थित ब्रह्माकुमारीज के शांतिवन मुख्यालय में सुरक्षा बलों के लिए “आंतरिक जागृति द्वारा आत्म-सशक्तिकरण” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संवाद कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस्था को मन, शरीर और आत्मा को संतुलित कर शांति की दिशा में प्रयासों के लिए सराहना दी।

श्री शाह ने कहा कि योग और अध्यात्म भारत की प्राचीन धरोहर हैं, जो मन, शरीर और आत्मा को एकरूप कर ज्ञान और मानवता के मार्ग पर आगे ले जाती हैं। वसुधैव कुटुंबकम की भावना सबसे पहले भारत ने ही दुनिया को दी है।

आजादी की शताब्दी तक का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही तीसरे स्थान पर होगा। वर्ष 2047 की आजादी की शताब्दी तक हर क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचना हमारा संकल्प है।

श्री शाह ने यह भी कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्था ने अपने त्याग और साधना से संयम, सादगी और सहयोग का माहौल खड़ा किया है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज के संस्थापक दादा लेखराज कृपलानी और दिवंगत राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और वर्तमान प्रशासिका मोहिनी दीदी को शुभकामनाएं दीं।

CM Bhajanlal Sharma का वक्तव्य:

मुख्यमंत्री ने अमित शाह का स्वागत करते हुए कहा कि वे देश की सुरक्षा और विकास के विचार के प्रमुख शिल्पकार हैं, जो न केवल मजबूत सुरक्षा नीति चला रहे हैं, बल्कि आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को भी आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में देश ने आंतरिक सुरक्षा, संवैधानिक सुधार और राष्ट्रीय एकता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। धारा 370 का समाधान और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापना इसके उदाहरण हैं।

CM Bhajanlal Sharma ने ब्रह्माकुमारीज की प्रशंसा करते हुए कहा कि संस्था ने राजयोग को आमजन तक सहज रूप में पहुंचाया है, जिससे मानसिक शांति, तनाव मुक्ति और आत्मबोध को बल मिला है।

विशेष उल्लेख:

  • राजयोगिनी बीके मोहिनी दीदी ने ध्यान और राजयोग के जरिए आत्मा के सात गुणों (ज्ञान, सुख, शांति, प्रेम, पवित्रता, शक्ति और आनंद) की प्राप्ति को सरल बताया।

  • कार्यक्रम में जल, थल और वायु सेना के अधिकारी और जवान, राज्य मंत्री, सांसद, ब्रह्माकुमारीज संस्था के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

You may also like

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है