Tuesday, September 8, 2026

विकसित भारत के निर्माण में युवाशक्ति की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण –श्री शेखावत

by editor
विकसित भारत के निर्माण में युवाशक्ति की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण –श्री शेखावत

जोधपुर की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोलिया मगरा में सरस्वती माता मंदिर का लोकार्पण समारोह केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री शेखावत ने कहा विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करने में युवाशक्ति की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा हमारे देश के युवाओं में असीम ऊर्जा और प्रतिभा है, इस ऊर्जा को उपयोग राष्ट्र निर्माण हो। उन्होंने कहा मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार युवाओं को बेहतर शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रही हैं।

श्री शेखावत ने कहा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय मूल्यों से युक्त और वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर आधारित है। उन्होंने कहा नई शिक्षा नीति के तहत विद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा वर्ष 2047 तक भारत वैश्विक ज्ञान केन्द्र के रूप में स्थापित होगा।

श्री पटेल ने कहा मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पंचायती राज और नगरीय निकायों का परिसीमन जन-भावनाओं के अनुरूप संपादित किया गया है। उन्होंने कहा शासन और प्रशासन की बेहतर पहुँच सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने लोकतांत्रिक विकेंद्रीकरण की भावना को प्राथमिकता दी है।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा परिसीमन की प्रक्रिया स्थानीय आवश्यकताओं, भौगोलिक परिस्थितियों और क्षेत्रीय विषमताओं को ध्यान में रखकर पूरी की गई है। उन्होंने कहा छोटी पंचायतों से योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से होगा। उन्होंने कहा यह कदम राजस्थान के समग्र विकास को नई दिशा देगा और जनता के विश्वास और अधिक सुदृढ़ करेगा। गोलिया मगरा को नवीन ग्राम पंचायत बनाने पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?