Tuesday, September 8, 2026

अटल गौरव स्मृति समारोह एवं रोजगार उत्सव में 22,200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग’

by editor
अटल गौरव स्मृति समारोह एवं रोजगार उत्सव में 22,200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग’

भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) में आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह तथा अलवर में आयोजित रोजगार उत्सव का जिले में सियाम दुर्गापुर स्थित सभागार सहित विभिन्न स्थानों पर लाइव प्रसारण किया गया। जिलेभर में आयोजित अटल गौरव स्मृति एवं रोजगार उत्सव कार्यक्रमों में 22,200 से अधिक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

नवनियुक्त कार्मिकों को संबोधित करते हुए हवामहल विधायक श्री बालमुकुंदाचार्य ने कहा कि सरकारी सेवा आमजन की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नवनियुक्त कार्मिकों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ निर्वहन करते हुए आमजन के जीवन को बेहतर और खुशहाल बनाने के लिए एक सच्चे लोक सेवक के रूप में कार्य करने का आह्वान किया।

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में जिला कलक्टर संदेश नायक, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम राजीव द्विवेदी, अतिरिक्त जिला कलक्टर उत्तर राजेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी जयपुर खुशबू शर्मा, संयुक्त निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग बुद्धि प्रकाश चंदेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत, माध्यमिक जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंघल, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नवनियुक्त कार्मिक उपस्थित थे।

रोजगार उत्सव के जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 1061 नवचयनित युवा कार्मिकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इनमें प्रशासनिक सुधार विभाग के 564,चिकित्सा विभाग( एनएचएम) के 327, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के 65, कारागार विभाग 40, सचिवालय 13, सेकेंडरी शिक्षा 28,कॉलेज शिक्षा के 11, निदेशक,माध्यमिक शिक्षा विभाग बीकानेर 9, माध्यमिक शिक्षा विभाग 2, सार्वजनिक निर्माण विभागव पर्यटन विभाग के 1-1 नवचयनित कार्मिक शामिल हैं।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?