Saturday, August 15, 2026

बिग बॉस 19: मीडिया राउंड में तान्या मित्तल का गुस्सा, राम नाम पर मचा हंगामा

by Neha
बिग बॉस 19: मीडिया राउंड में तान्या मित्तल का गुस्सा, राम नाम पर मचा हंगामा

बिग बॉस 19 के मीडिया राउंड में तान्या मित्तल ने राम-राम कहते हुए अपने जवाब दिए, लेकिन कुछ पत्रकारों के हंसने पर उन्होंने गुस्सा दिखाया। जानें इस वायरल घटना की पूरी अपडेट्स और वीडियो।

बिग बॉस 19 का फिनाले वीक चल रहा है और घर में मीडिया राउंड का आयोजन किया गया, जिसमें कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल पूछे गए। इस दौरान तान्या मित्तल ने अपने कॉन्फिडेंस और ईमानदार जवाबों से सबका ध्यान खींचा, लेकिन एक सवाल के बाद उन्हें गुस्सा आ गया।

तान्या मित्तल ने मीडिया से किया संवाद

तान्या मित्तल मीडिया राउंड में सभी को प्यार से राम-राम कहते हुए ग्रीट कर रही थीं। लेकिन कुछ पत्रकारों ने उनके इस अंदाज पर हंस दिया। इस पर तान्या ने अपनी भड़ास जाहिर करते हुए कहा: “मैं अपने रामजी पर बहुत भरोसा करती हूं। हमारे यहां ग्रीट करते समय ऐसे ही कहा जाता है। मैं आपसे रिक्वेस्ट करूंगी कि इस पर हंसे नहीं।”

तान्या का कहना था कि उन्होंने पहली बार मुंबई की मीडिया से मुलाकात की और वह इस मौके को लेकर बेहद खुश थीं। हर सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने रिपोर्टर का नाम लेकर राम-राम कहा। हालांकि, लगातार 4-5 बार वही पैटर्न रिपीट होने के कारण कुछ रिपोर्टर्स हंस पड़े।

also read: रणबीर कपूर की पीआर टीम और पैपराजी में बहस, फोटोग्राफर्स…

मीडिया ने समझाया और दिया जवाब

मीडिया पर्सन्स ने तान्या को समझाते हुए कहा कि वे भगवान राम का सम्मान करते हैं। एक जर्नलिस्ट ने कहा:
“हम सब यहां बैठे लोग मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की इज्जत करते हैं। हम आप पर नहीं हंसे, बस आपका अंदाज थोड़ा प्रिडिक्टिबल हो गया था। कृपया गलत नैरेटिव मत सेट कीजिए।”

तान्या का यह मीडिया राउंड दर्शकों के लिए रोमांचक और मनोरंजक साबित हुआ। उनके आत्मविश्वास और राम-राम कहने के अंदाज ने सोशल मीडिया पर भी खूब ध्यान खींचा।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी