Sunday, May 10, 2026

आर्यन खान के बर्थडे पर गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी का स्पेशल पोस्ट वायरल, लिखा- “यू आर द वन एंड ओनली!”

by Neha
आर्यन खान के बर्थडे पर गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी का स्पेशल पोस्ट वायरल, लिखा- "यू आर द वन एंड ओनली!"

आर्यन खान के बर्थडे पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी का पोस्ट वायरल हुआ। लारिसा ने आर्यन के लिए लिखा दिल छू लेने वाला संदेश।

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने 12 नवंबर को अपना 28वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस मौके पर सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज और फैंस ने उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दीं. लेकिन इन सबके बीच आर्यन की रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी (Larissa Bonesi) का बर्थडे पोस्ट सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहा.

लारिसा बोनेसी ने आर्यन के लिए लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज

लारिसा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आर्यन खान की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा – “हैप्पी बर्थडे वन एंड ओनली. आप यूनिवर्स +1 के हकदार हैं. मुझे आप पर बहुत गर्व है और मैं हमेशा आपकी सफलता और खुशी के लिए चीयर करती रहूंगी. आप सबसे बेस्ट हैं, आप नंबर 1 हैं!”

आर्यन खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने बर्थडे पर किया खास अंदाज में विश

लारिसा का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. फैंस इसे “क्यूटेस्ट बर्थडे विश” बता रहे हैं. खुद आर्यन खान ने भी लारिसा का यह पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया, जिससे दोनों के रिलेशनशिप की खबरें एक बार फिर चर्चा में हैं.

हमेशा करती हैं आर्यन को सपोर्ट

लारिसा बोनेसी कई बार आर्यन खान की सीरीज ‘The Badges of Bollywood’ को प्रमोट करती नजर आई हैं. शो की स्क्रीनिंग में भी लारिसा को स्पॉट किया गया था. उन्होंने शो का पोस्टर और अनाउंसमेंट दोनों सोशल मीडिया पर शेयर किए थे.

फैमिली और फ्रेंड्स ने भी दी बधाई

आर्यन खान के बर्थडे पर उनकी बहन सुहाना खान (Suhana Khan) ने प्यारा पोस्ट शेयर किया, जबकि एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ग्रुप फोटो पोस्ट कर उन्हें विश किया.

You may also like

रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी जल्दी ही शादी करने जा रही हैं हुमा कुरैशी? रचित सिंह संग रिश्ते पर बड़ा अपडेट