Sunday, July 26, 2026

Bigg Boss 19: मिड वीक एविक्शन में मृदुल तिवारी हुए बाहर, गौरव और प्रणित भड़के – बोले “हमारे ग्रुप के साथ ही ऐसा क्यों?”

by Neha
Bigg Boss 19: मिड वीक एविक्शन में मृदुल तिवारी हुए बाहर, गौरव और प्रणित भड़के – बोले “हमारे ग्रुप के साथ ही ऐसा क्यों?”

Bigg Boss 19 में मिड वीक एविक्शन के तहत मृदुल तिवारी बाहर हो गए. उनके जाने पर गौरव और प्रणित भड़के, बोले- हमारे ग्रुप के साथ ही ऐसा क्यों?

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहे हैं. इस हफ्ते के मिड वीक एविक्शन (Mid Week Eviction) में कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) को शो से बाहर कर दिया गया है. मृदुल के एविक्शन से सभी कंटेस्टेंट और फैंस हैरान रह गए.

बुधवार को घर में एक खास टास्क हुआ, जिसमें बाहर से आई ऑडियंस ने वोटिंग के जरिए फैसला किया. सबसे कम वोट मिलने के कारण मृदुल को घर से बाहर होना पड़ा. उनके अचानक एविक्शन से पूरे घर का माहौल इमोशनल हो गया — कई कंटेस्टेंट की आंखों में आंसू थे.

गौरव और प्रणित ने जताया गुस्सा

मृदुल के बाहर होने के बाद गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और प्रणित मोरे (Praniti More) ने मेकर्स पर नाराजगी जताई. दोनों ने कहा कि “हमारे ग्रुप के साथ ही ऐसा क्यों हो रहा है?” प्रणित ने गार्डन एरिया में गौरव से बातचीत के दौरान कहा – “सबका एविक्शन टनल से होता है, उन्हें कुछ वक्त मिलता है, मगर मृदुल को सीधे बोल दिया गया कि ‘यहीं से चले जाओ’.” इस पर गौरव ने जवाब दिया – “मैं तो कहता हूं ये हमारे ग्रुप के साथ ही हो रहा है. आवेज को ऐसे निकाला, अभिषेक को हटाया और अब मृदुल को भी.”

also read: आर्यन खान के बर्थडे पर गर्लफ्रेंड लारिसा बोनेसी का स्पेशल…

‘हमारे ग्रुप को मिला श्राप’

दोनों ने आगे कहा कि शो में हमेशा दूसरे ग्रुप को पावर दी जाती है, जबकि उनका ग्रुप बार-बार कमजोर दिखाया जा रहा है. गौरव बोले – “उनके ग्रुप के पास हर बार पावर आ जाती है, और हमें कुछ नहीं मिलता.” इस पर प्रणित ने कहा – “हां, सही कहा. उनके ग्रुप को पावर और हमारे ग्रुप को श्राप मिला है.”

फैंस का रिएक्शन

मृदुल तिवारी के एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर #JusticeForMridul ट्रेंड करने लगा. फैंस का कहना है कि मृदुल को शो में और समय दिया जाना चाहिए था. वहीं कुछ यूजर्स ने इसे अनफेयर एविक्शन बताया.

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच