Monday, September 7, 2026

सनी देओल पैपराजी पर भड़के, बोले- “फोटो लिए जा रहे हो, शर्म नहीं आती?” धर्मेंद्र अब घर पर हैं

by Neha
सनी देओल पैपराजी पर भड़के, बोले- “फोटो लिए जा रहे हो, शर्म नहीं आती?” धर्मेंद्र अब घर पर हैं

धर्मेंद्र अब घर पर हैं, सनी देओल पैपराजी पर भड़के और बोले- “फोटो लिए जा रहे हो, शर्म नहीं आती”. पढ़ें धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) की सेहत को लेकर फैन्स लंबे समय से चिंतित थे. हाल ही में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर उनके घर लाया गया है, जहां उनका इलाज अब घर पर चल रहा है.

13 नवंबर की सुबह धर्मेंद्र के बेटे और एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) को उनके घर के बाहर पैपराजी खड़े देखकर गुस्सा आता हुआ देखा गया. वीडियो में सनी देओल पैपराजी को रोकते हुए कहते नजर आए: “आप लोगों को शर्म आनी चाहिए. आपके घर में मां-बाप हैं, बच्चे हैं, और आप यहां ऐसे बस वीडियो ले रहे हो. शर्म नहीं आती?”

इस दौरान सनी देओल ने ब्लू शर्ट और ग्रे पैंट के साथ ब्लैक कैप पहनी हुई थी और उन्होंने पहले हाथ जोड़कर विनम्रता दिखाई, इसके बाद अपना गुस्सा जाहिर किया.

also read: Bigg Boss 19: मिड वीक एविक्शन में मृदुल तिवारी हुए बाहर, गौरव और प्रणित भड़के – बोले “हमारे ग्रुप के साथ ही ऐसा क्यों?”

धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट

धर्मेंद्र की सेहत पिछले कुछ दिनों से काफी नाजुक रही है. उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने के कारण ब्रिच कैंडी हॉस्पिटल (Breach Candy Hospital) में भर्ती होना पड़ा था और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था. अब उनका इलाज रिस्पॉन्स कर रहा है और फैमिली की देखरेख में घर पर ही उनका ट्रीटमेंट चल रहा है. डॉक्टर नियमित रूप से घर पर आकर उनकी सेहत की मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

फैमिली और दोस्त हैं साथ

धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान पूरा परिवार उनके पास था. बॉलीवुड के कई सितारे जैसे शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, गोविंदा और अमीषा पटेल उनसे मिलने पहुंचे थे.

हेमा मालिनी का बयान

धर्मेंद्र की पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने धर्मेंद्र की हेल्थ पर रिएक्शन देते हुए कहा: “ये मुश्किल वक्त है. धर्मजी की हेल्थ को लेकर हम सभी टेंशन में हैं. उनके बच्चे सोए नहीं हैं. मैं भी इतनी सारी जिम्मेदारियों के साथ कमजोर नहीं पड़ सकती. मैं खुश हूं कि वो घर वापस आ गए हैं. उन्हें अपनों के बीच रहने की जरुरत है.”

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?