Saturday, April 18, 2026

Chronic Morning Cough: सुबह उठते ही खांसी हो तो न करें अनदेखी, हो सकती है गंभीर बीमारी

by Neha
Chronic Morning Cough: सुबह उठते ही खांसी हो तो न करें अनदेखी, हो सकती है गंभीर बीमारी

Chronic Morning Cough:: सुबह उठते ही लगातार खांसी हो रही है? जानें इसके पीछे के कारण जैसे COPD, अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और GERD, और कब तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। सही समय पर इलाज से बचें गंभीर समस्याओं से।

Chronic Morning Cough: क्या आपको भी सुबह-सुबह उठते ही लगातार खांसी आती है? अगर हां, तो इसे हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है। अक्सर कई लोगों को सिर्फ सुबह खांसी की समस्या होती है, जो दिन के वक्त ठीक हो जाती है। लेकिन यह सामान्य खांसी नहीं होती, बल्कि इसके पीछे कई गंभीर बीमारियां छिपी हो सकती हैं। आइए जानें कि सुबह खांसी आने के कारण क्या हैं और कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है।

सुबह-सुबह खांसी के मुख्य कारण

  1. क्रोनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (COPD): यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें फेफड़ों की वायु नलियों में सूजन और अकड़न आ जाती है। सुबह ठंडी हवा या प्रदूषण इसके लक्षणों को बढ़ा सकता है। इस बीमारी में सांस लेने में दिक्कत होती है और खांसी भी तेज होती है।

  2. अस्थमा: अस्थमा के मरीजों को सुबह हवा में मौजूद धूल, पराग और प्रदूषण से खांसी और सांस लेने में दिक्कत होती है। यह समस्या सुबह के समय ज्यादा बढ़ जाती है।

  3. ब्रोंकाइटिस: ब्रोंकियल नलियों में सूजन के कारण होती है। यह वायरस या बैक्टीरिया की वजह से हो सकता है। इसमें सुबह बलगम वाली खांसी ज्यादा होती है।

  4. GERD (गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज): यह पाचन तंत्र की समस्या है, जिसमें पेट का एसिड वापस गले में चला आता है और गले या फेफड़ों में जलन पैदा करता है। इससे सुबह खांसी हो सकती है।

also read: Dietary Profile: डायबिटीज का पता लगाने वाली डाइट की ये…

कब करें डॉक्टर से संपर्क?

यदि आपकी खांसी दो हफ्ते से अधिक समय तक बनी रहती है, तो तुरंत डॉक्टर से मिलें। साथ ही निम्नलिखित लक्षण दिखने पर भी डॉक्टर की सलाह आवश्यक है:

  • खांसी में खून आना

  • सांस लेने में कठिनाई

  • सीने में दर्द

  • सांस में सीटी जैसी आवाज (वीजिंग)

  • वजन में अचानक कमी

  • अत्यधिक थकान

  • नींद में रुकावट

खांसी से बचाव और रोकथाम के उपाय

  • प्रदूषण से बचें और मास्क का प्रयोग करें।

  • धूम्रपान से पूरी तरह बचें।

  • सही समय पर डॉक्टर से जांच कराएं।

  • स्वस्थ और पौष्टिक आहार लें।

  • सांस संबंधी व्यायाम और योग करें।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा