Sunday, April 19, 2026

CM Rekha Gupta : दिल्ली सरकार तीज मेले का आयोजन करेगी, जिसमें सेलिब्रिटी नाइट और फैशन वॉक जैसे आकर्षक कार्यक्रम शामिल होंगे।

by editor
CM Rekha Gupta : दिल्ली सरकार तीज मेले का आयोजन करेगी, जिसमें सेलिब्रिटी नाइट और फैशन वॉक जैसे आकर्षक कार्यक्रम शामिल होंगे।

CM Rekha Gupta ने घोषणा की है कि दिल्ली सरकार इस वर्ष 25 से 27 जुलाई तक राजधानी में भव्य तीज महोत्सव का आयोजन करेगी। यह आयोजन दिल्ली हाट, पीतमपुरा में होगा और इसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, सांस्कृतिक समृद्धि और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

CM Rekha Gupta स्वयं 25 जुलाई की शाम इस आयोजन का उद्घाटन करेंगी। उन्होंने कहा कि तीज मेला केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं की आकांक्षाओं, परंपराओं और सामूहिक पहचान का प्रतीक है।

तीज मेले के प्रमुख आकर्षण:

  • 26 जुलाई: एक भव्य सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन, जिसमें नामी कलाकार प्रस्तुति देंगे।

  • 27 जुलाई: Women in Green थीम पर आधारित फैशन वॉक और मिस तीज 2025 का चयन।

  • तीनों दिन लोकनृत्य, लोकगीत, जादूगरों के शो, और पारंपरिक प्रस्तुतियां होंगी।

डिजिटल और थीम आधारित अनुभव:

  • तीज थीम पर 3-डी एंट्री गेट, रंगीन सजावट, एलईडी लाइट्स और सेल्फी बूथ बनाए जाएंगे।

  • एआर और एआई तकनीक के सहारे मेहंदी डिज़ाइन चुनने व लगवाने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक शिल्पों का उत्सव:

  • 80 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें हस्तशिल्प, कपड़े, चूड़ी, ब्लॉक प्रिंटिंग, मेंहदी व पारंपरिक व्यंजन शामिल होंगे।

  • लाइव क्राफ्ट डेमो जैसे कुम्हारी चाक, बुनाई, ब्लॉक प्रिंटिंग, एम्ब्रॉयडरी का प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा।

प्रतियोगिताएं और फन एक्टिविटीज:

  • महिलाओं के लिए मेंहदी, रंगोली, बिंदी सजावट, तीज क्वीन, तीज क्विज और स्लोगन लेखन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

  • विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

  • बच्चों के लिए किड्स जोन, स्टोरी टेलिंग, मैजिक शो और खेलों की भी व्यवस्था की जाएगी।

मुख्यमंत्री का संदेश:

CM Rekha Gupta ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास है, खासतौर पर उन बहनों का जो उन्हें अपना प्रतिनिधि मानती हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपने हर फैसले और पहल में महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मबल और सामाजिक भागीदारी को प्राथमिकता देंगी। यह तीज मेला केवल उत्सव नहीं, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक चेतना और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सशक्त पहल होगा।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा