खाने से Allergy होने का पता कैसे लगाएं, इसके क्या-क्या संकेत होते हैं, जानिए एक्सपर्ट से।

by editor
खाने से Allergy होने का पता कैसे लगाएं, इसके क्या-क्या संकेत होते हैं, जानिए एक्सपर्ट से।

पेट में गैस, अपच या शरीर पर दाने आना जरूरी नहीं कि किसी बीमारी की वजह हो, बल्कि ये फूड Allergy के भी संकेत हो सकते हैं। किसी खाने की चीज से एलर्जी हो रही है या नहीं, यह जानना बहुत जरूरी होता है।

हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है। कुछ लोगों को सभी प्रकार के खाद्य पदार्थ आसानी से हजम हो जाते हैं, जबकि कुछ को कुछ खास चीजें खाने से Allergy हो जाती है, जिसे फूड एलर्जी कहा जाता है। लेकिन ज्यादातर लोगों को यह पता नहीं चलता कि उन्हें किस चीज से एलर्जी हो रही है। एलर्जी के लक्षण आमतौर पर खाने के कुछ मिनटों से लेकर दो घंटे के भीतर दिखने लगते हैं, लेकिन कई बार लोग इन्हें किसी अन्य बीमारी समझ बैठते हैं और उसी हिसाब से जांच कराते हैं। कई बार टेस्ट की रिपोर्ट भी सामान्य आ जाती है और समस्या का पता नहीं चलता। इसलिए कुछ खास लक्षणों पर ध्यान देना और एलर्जी टेस्ट कराना आवश्यक है।

Allergy किसी भी उम्र में हो सकती है, यह जन्मजात भी हो सकती है। कई लोगों को सालों तक पता नहीं चलता कि उन्हें किसी खास भोजन से एलर्जी है, जिसे साइलेंट एलर्जी कहा जाता है। इसमें लक्षण धीरे-धीरे प्रकट होते हैं। यदि खाने के बाद बार-बार पेट में गैस, अपच या चेहरे पर पिंपल्स जैसे लक्षण दिखें तो यह फूड एलर्जी के संकेत हो सकते हैं और ऐसे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

खाने से Allergy के लक्षण क्या होते हैं?
Allergy ,यदि खाने के कुछ घंटे के भीतर त्वचा पर खुजली या पित्ती (हाइव्स), चेहरे, होंठ, जीभ या गले में सूजन, पेट दर्द, उल्टी, दस्त, चक्कर आना या बेहोशी जैसे लक्षण नजर आएं, तो यह फूड एलर्जी हो सकती है। इसे जानने के लिए कुछ टेस्ट किए जा सकते हैं। इनमें से एक है Skin Prick Test, जिसमें शरीर के किसी हिस्से पर संदिग्ध खाद्य पदार्थ की थोड़ी मात्रा लगाकर त्वचा को हल्के से चुभोया जाता है। अगर उस जगह सूजन या लालिमा हो, तो यह एलर्जी का संकेत होता है। इसके अलावा ब्लड टेस्ट भी होता है, जिसमें इम्युनोग्लोबुलिन E (IgE) एंटीबॉडी की मात्रा मापी जाती है, जो एलर्जी प्रतिक्रिया दर्शाती है।

किस डॉक्टर से संपर्क करें?
फूड एलर्जी के इलाज के लिए आपको एलर्जिस्ट और डायटिशियन दोनों से सलाह लेनी चाहिए। ये विशेषज्ञ आपकी एलर्जी की पहचान करेंगे और आपकी समस्या के अनुसार एक उपयुक्त डाइट प्लान भी तैयार करेंगे।

You may also like

तान्या मित्तल का गोल्ड iPhone और ‘राम’ कैप्शन… भक्ति या कोई बड़ा संकेत? 5 साल के रिश्ते पर लगी मुहर! करण ने दिल के पास बनवाया तेजस्वी का टैटू ‘वो मेरे भाई जैसा है’ — रजत संग नाम जुड़ने पर भड़कीं चाहत पांडे एल्विश यादव के ‘जस्टिन बीबर’ गाने पर बवाल, रैपर रागा ने लगाया लिरिक्स चोरी का आरोप क्या अदा खान के साथ हुआ था धर्म के नाम पर भेदभाव? एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा!