Sunday, April 19, 2026

Indian Women’s Cricket Team : 115 दिनों बाद लगाया शतक, वनडे में अब तक का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया

by editor
Indian Women's Cricket Team : 115 दिनों बाद लगाया शतक, वनडे में अब तक का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया

Indian Women’s Cricket Team : इस भारतीय बल्लेबाज ने महिला वनडे टीम में 7 साल पहले डेब्यू किया था, लेकिन अपने करियर के सभी शतक वह इस साल, यानी 2025 में ही लगाती नजर आ रही हैं।

श्रीलंका में चल रही ट्राई-सीरीज़ के दौरान भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज़ों ने साउथ अफ्रीका की गेंदबाज़ी पर पूरी तरह हावी होकर खेल दिखाया। इस दबदबे की शुरुआत स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाज़ी से हुई, जिन्होंने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। लेकिन इस शुरुआत को मुकाम तक पहुंचाया जेमिमा रोड्रिग्ज ने, जिन्होंने न सिर्फ शतक जड़ा बल्कि वनडे करियर का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी बनाया।

जेमिमा ने 115 दिनों बाद शतक लगाया। उन्होंने भारतीय महिला वनडे टीम के लिए 7 साल पहले डेब्यू किया था और 2018 से वनडे क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। हालांकि, वह अपने करियर के सभी शतक इस साल, यानी 2025 में, बना रही हैं। 7 मई को कोलंबो में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में जेमिमा रोड्रिग्ज ने अपना दूसरा वनडे शतक जड़ा, जो उनके करियर का सबसे बड़ा स्कोर भी था। इससे पहले, उन्होंने अपना पहला वनडे शतक 115 दिन पहले, 12 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ बनाया था।

जेमिमा रोड्रिग्ज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 101 गेंदों पर 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 123 रन बनाए, जो उनके वनडे करियर का सर्वोत्तम स्कोर है। इस पारी के दौरान जेमिमा ने 88 रन सिर्फ स्मृति मंधाना के साथ साझेदारी में जोड़े। दोनों के बीच यह साझेदारी 99 गेंदों में हुई, जिसमें जेमिमा ने 48 गेंदों पर 53 रन का योगदान दिया।

स्मृति मंधाना के अलावा, जेमिमा ने अपनी सबसे बड़ी वनडे पारी के दौरान दीप्ति शर्मा के साथ भी एक अहम साझेदारी की। दोनों ने 115 गेंदों पर 122 रन जोड़े, जो भारतीय पारी की सबसे बड़ी साझेदारी साबित हुई। इस साझेदारी में जेमिमा का योगदान 53 गेंदों पर 70 रन था।

… और बना सबसे बड़ा स्कोर
इन दो अहम साझेदारियों के चलते जेमिमा रोड्रिग्ज ने न सिर्फ शतक जड़ा, बल्कि अपने वनडे करियर का सबसे बड़ा स्कोर भी हासिल किया। पहले उनका सर्वोत्तम स्कोर 102 रन था, लेकिन अब वह 123 रन के लिए पहचानी जाएंगी।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा