World Hearing Day : दुनिया भर में करोड़ों लोग सुनने की समस्या से जूझ रहे हैं। इस मुद्दे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 3 मार्च को वर्ल्ड हियरिंग डे मनाया जाता है। अगर आप भी अपनी सुनने की क्षमता को बनाए रखना चाहते हैं, तो इन आसान उपायों को अपनी रोजमर्रा की आदतों में शामिल करें।
हमारी सुनने की क्षमता कितनी महत्वपूर्ण है, इसका एहसास तब होता है जब कोई व्यक्ति सुनने की समस्या से जूझ रहा होता है। दुनियाभर में करोड़ों लोग इस परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसी कारण हर साल 3 मार्च को वर्ल्ड हियरिंग डे (World Hearing Day) मनाया जाता है, ताकि सुनने की क्षमता में कमी को लेकर जागरूकता बढ़ाई जा सके और कानों के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाए। अगर आप भी अपने कानों की देखभाल करना चाहते हैं, तो इन आसान उपायों को अपनी दिनचर्या में जरूर अपनाएं।