Friday, August 28, 2026

White Til Benefits: ये बीज, जो दिखने में बहुत छोटे हैं, हड्डियों को फौलादी बनाते हैं. बदलते मौसम में आज से ही खाना शुरू कर दें

by editor
White Til Benefits: ये बीज, जो दिखने में बहुत छोटे हैं, हड्डियों को फौलादी बनाते हैं. बदलते मौसम में आज से ही खाना शुरू कर दें

White Til Benefits: सफेद तिल के छोटे दाने बहुत पोषक तत्वों का भंडार हैं। सफेद तिल खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं और बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। बदलते मौसम में तिल को अपनी डाइट में अभी से शामिल करें।

White Til Benefits: तिल को स्वास्थ्य के लिए सुपरफूड कहा जाता है। ये दिखने में छोटा सा बीज शरीर के लिए बहुत अच्छा है। सर्दियों में सफेद तिल खाया जाता है। तिल को ठंडक और बदलते मौसम के दौरान अपने आहार में शामिल करें। इससे आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होगी और आप जल्दी बीमार पड़ने से बचेंगे। तिस शरीर को गर्म रखता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। तिल जोड़ों के दर्द को कम करता है। तिल की तासीर गर्म होती है। इसलिए ठंड में तिल खाने से शरीर गर्म बना रहता है।

सफेद तिल के लाभ

तिल खाने से हड्डियां मजबूत होंगी- तिल कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है। तिल खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। दैनिक 200 ग्राम सफेद तिल खाने से दिनभर की कैल्शियम की आवश्यकता पूरी की जा सकती है। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं और दर्द कम होता है। जोड़ों के दर्द की समस्या भी दूर हो जाती है।

दिन भर एनर्जी रहेगी- सफेद तिल खाने से शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है। दिन में एक मुट्ठी तिल खाने से आलस, थकान और कमजोरी दूर हो जाएगी। आपका शरीर एक्टिव रहेगा और आप एकदम फिट महसूस करेंगे। ठंड में बीमार होने से भी बच सकेंगे।

शरीर को गर्मी मिलेगी- तिल खाने से शरीर गर्म रहता है। इससे शरीर के दर्द, जोड़ों के दर्द और सर्दी सांखी दूर होंगे। सफेद तिल खाने से पाचन ठीक होता है और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। तिल में कैल्शियम के अलावा मैग्नीशियम, कॉपर, जिंक और हेल्दी फैट भी होते हैं। जो दिल की बीमारी और आर्थराइटिस से पीड़ित लोगों के लिए लाभदायक हैं।

कैसे करें तिल का सेवन

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए तिल को दूध में डालकर पीने की सलाह दी जाती है। इसके लिए सफेद तिल को तवा पर डालकर सूखा भून लें। तिल को ठंडा होने दें और फिर पीसकर पाउडर बना लें। तिल के पाउडर में से 1 चम्मच पाउडर दूध में मिलाकर सुबह और शाम दोनों वक्त पीएं। आप इसे और ताकतवर बनाने के लिए कुछ दूसरे ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू और बादाम भी मिलाकर पीस सकते हैं। इस तरह रोज दूध पीने से हड्डियां फौलादी बन जाएंगी।

 

You may also like

Leave a Comment

अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम