वृंदावन में यमुना नदी में हुए दर्दनाक नौका हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल और कुछ अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
घटना के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जगराओं पहुंचे, जहां उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा भी दिया।
ਵਰਿੰਦਾਵਨ ਕਿਸ਼ਤੀ ਹਾਦਸਾ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦਾ ਦੁੱਖ ਵੰਡਾਉਣ ਜਗਰਾਓਂ ਪਹੁੰਚੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ @BhagwantMann। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵਿੱਛੜੀਆਂ ਰੂਹਾਂ ਦੀ ਆਤਮਿਕ ਸ਼ਾਂਤੀ ਲਈ ਪਰਮਾਤਮਾ ਦੇ ਚਰਨਾਂ ‘ਚ ਅਰਦਾਸ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਹੌਸਲਾ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਕਿਸਮ ਦੀ ਮਦਦ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼… pic.twitter.com/UHQyTnTLqK
— AAP Punjab (@AAPPunjab) April 11, 2026
मुख्यमंत्री मान ने इस हादसे को बेहद दुखद और पीड़ादायक बताते हुए कहा कि इस कठिन समय में पंजाब सरकार पूरी मजबूती के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज और राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी न रहे।
also read: हरियाणा में आयुष्मान सेवाओं पर संकट, बलतेज पन्नू ने नायब…
इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्यों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लगातार उत्तर प्रदेश प्रशासन के संपर्क में है और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
सूत्रों के अनुसार, इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 22 लोग घायल हैं और 5 लोग अभी भी लापता हैं। मृतकों में अधिकतर श्रद्धालु लुधियाना और जगराओं क्षेत्र से बताए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर गहरा शोक व्याप्त है।
लुधियाना प्रशासन ने स्थिति पर नजर रखने और राहत कार्यों को तेज करने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है, ताकि प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता मिल सके और समन्वय बेहतर तरीके से किया जा सके।