Monday, September 7, 2026

उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का उद्घाटन, स्टॉलों का निरीक्षण भी किया

by Neha
उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का उद्घाटन, स्टॉलों का निरीक्षण भी किया

उत्तराखंड रजत जयंती पर देहरादून में आयोजित तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया। युवाओं के विकास और सशक्तिकरण पर जोर, स्टॉलों और ड्रोन कबड्डी एरिना का उद्घाटन।

उत्तराखंड रजत जयंती के उपलक्ष्य में आज देहरादून में तीन दिवसीय युवा महोत्सव का आयोजन शुरू हुआ। इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य के खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए युवाओं और सांस्कृतिक कलाकारों की भागीदारी ने आयोजन स्थल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया युवा महोत्सव का उद्घाटन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर युवाओं को सशक्त बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के विकास के लिए निरंतर काम कर रही है, और भारत को विश्वगुरु और आर्थिक महाशक्ति बनाने में सबसे अहम भूमिका युवाओं की होगी।

also read: उत्तराखंड प्रवासी सम्मेलन: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…

विशेष ड्रोन कबड्डी एरिना का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और खेल मंत्री रेखा आर्य ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। खासकर, युवा महोत्सव के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए ड्रोन कबड्डी एरिना का उद्घाटन भी हुआ।

रचनात्मक गतिविधियों और स्किल डेवलपमेंट पर जोर

खेल मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि राज्य की युवा शक्ति ही 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवाओं को स्किल डेवलपमेंट, रोजगारपरक शिक्षा, खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?