सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म ‘करुप्पु’ के सुबह 9 बजे के शो रिलीज से कुछ घंटे पहले कैंसिल कर दिए गए। वित्तीय समस्याओं के कारण फिल्म की रिलीज पर अनिश्चितता बढ़ गई है, जिससे फैंस निराश हैं।
सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर तमिल फिल्म ‘करुप्पु’ रिलीज से ठीक पहले बड़े विवाद और मुश्किलों में फंस गई है। फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे दर्शकों को उस समय निराशा हाथ लगी, जब मेकर्स ने अचानक 14 मई को होने वाले सुबह 9 बजे के शो कैंसिल करने की घोषणा कर दी।
मेकर्स ने देर रात दी जानकारी
फिल्म के निर्माता एसआर प्रभु ने 13 और 14 मई की मध्यरात्रि करीब 1 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि “अपरिहार्य कारणों” की वजह से ‘करुप्पु’ के सुबह 9 बजे के शो रद्द किए जा रहे हैं। उन्होंने इसके लिए दर्शकों से माफी भी मांगी।
फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उत्साह था और तमिलनाडु सरकार से अनुमति मिलने के बाद फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे थे। लेकिन रिलीज से कुछ घंटे पहले आया यह फैसला सभी के लिए चौंकाने वाला साबित हुआ।
9am and 930am shows are cancelled, online bookings will be refunded automatically and counter bookings can collect the refunds from box office after 9am. Other shows are placed on hold with no clarity on the release time yet, will update once we get any info!! #Karuppu pic.twitter.com/OA8TGc1sed
— Umaa Rajendra Cinemas (@UmaaRajendra) May 14, 2026
वित्तीय संकट बना वजह
रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म को फिलहाल आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। निर्देशक और अभिनेता आरजे बालाजी ने पहले उम्मीद जताई थी कि निर्माता रात तक सभी वित्तीय मुद्दों को हल कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
इसी बीच कई थिएटर मालिकों ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म से फिल्म के पोस्टर और शो लिस्टिंग हटा दी, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
also read: तलाक की अफवाहों के बीच पहली बार स्पॉट हुईं मौनी रॉय,…
फैंस में नाराजगी
सुबह के शो रद्द होने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई दर्शकों ने कहा कि वे पिछले दो साल से फिल्म का इंतजार कर रहे थे और अब अचानक शो कैंसिल होने से वे बेहद निराश हैं। कई लोगों ने मेकर्स से फिल्म की नई रिलीज डेट और स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने की मांग की है।
दमदार स्टारकास्ट
फिल्म ‘करुप्पु’ का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। इसमें सूर्या और तृषा कृष्णन के अलावा इंद्रांस, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, अना माया रवि, सुप्रीत रेड्डी, योगी बाबू, दीपा शंकर और जाफर सादिक जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
फिल्म का निर्माण ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि फिल्म आखिरकार कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी।