Sunday, August 23, 2026

तलाक की अफवाहों के बीच पहली बार स्पॉट हुईं मौनी रॉय, पैपराजी से बचती आईं नजर

by Neha
तलाक की अफवाहों के बीच पहली बार स्पॉट हुईं मौनी रॉय, पैपराजी से बचती आईं नजर

तलाक की अफवाहों के बीच मौनी रॉय पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। मुंबई में पैपराजी से बचती दिखीं एक्ट्रेस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

टीवी और फिल्म अभिनेत्री मौनी रॉय इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पति सूरज नांबियार के साथ रिश्तों में अनबन और तलाक की अफवाहों के बीच मौनी पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। इस दौरान उनका व्यवहार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

मुंबई में दोस्तों के साथ दिखीं मौनी

वायरल वीडियो में मौनी रॉय को मुंबई के एक रेस्टोरेंट से दोस्तों के साथ बाहर निकलते देखा गया। इस दौरान वह अपनी दोस्त को कार तक छोड़ती नजर आईं। हालांकि, मौनी पूरे समय पैपराजी के कैमरों से बचती दिखाई दीं।

गाड़ी में बैठने के बाद भी उन्होंने कैमरों की ओर देखने से परहेज किया और बिना किसी प्रतिक्रिया के वहां से रवाना हो गईं। वीडियो में एक्ट्रेस थोड़ी परेशान भी नजर आईं।

कैसे शुरू हुई तलाक की खबरें?

मौनी रॉय और सूरज नांबियार के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तब तेज हुईं जब दोनों के सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने की खबर सामने आई। इसके बाद ऐसी भी चर्चाएं हुईं कि दोनों ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया से हटा दी हैं।

इन घटनाओं के बाद कई रिपोर्ट्स में दोनों के अलग होने और तलाक की अटकलें लगाई जाने लगीं। हालांकि, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

also read: Cannes 2026: नोज पिन और बिंदी में आलिया भट्ट का देसी लुक…

मौनी ने लोगों से की अपील

इन अफवाहों के बीच मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा कर लोगों से झूठी खबरें न फैलाने और उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने लोगों से उन्हें निजी स्पेस देने का अनुरोध भी किया।

You may also like

मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा