Monday, August 31, 2026

RAJASTHAN NEWS : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर, महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

by editor
RAJASTHAN NEWS : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 के अवसर पर, महिलाओं को रोडवेज बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

RAJASTHAN NEWS : अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में, शनिवार, 8 मार्च को प्रदेश की सभी महिलाएं और बालिकाएं राजस्थान रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस संबंध में रोडवेज अध्यक्ष श्रीमती शुभ्रा सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को आदेश जारी किए गए।

रोडवेज के प्रबंध निदेशक श्री पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को राजस्थान रोडवेज की सभी साधारण और द्रुतगति (एक्सप्रेस) बसों में (वातानुकूलित और वोल्वो बसों को छोड़कर) यात्रा करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को पूरे दिन (रात 12:00 बजे से रात 11:59 बजे तक) निःशुल्क यात्रा सुविधा दी जाएगी। राज्य की सीमा के अंतर्गत यात्रा करने पर ही यह सुविधा लागू होगी। उदाहरण के तौर पर, यदि कोई महिला जयपुर से दिल्ली की यात्रा कर रही है, तो उसे राजस्थान सीमा में अंतिम बस स्टॉप तक मुफ्त यात्रा मिलेगी, जबकि राजस्थान से बाहर के सफर के लिए टिकट लेना होगा।

रोडवेज की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ. ज्योति चौहान ने बताया कि इस योजना के तहत राजस्थान राज्य की भौगोलिक सीमा के भीतर संचालित सभी साधारण और द्रुतगति बसों में (वातानुकूलित बसों को छोड़कर) महिलाओं और बालिकाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।

You may also like

निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना? मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है