Saturday, August 15, 2026

राजस्थान में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू से अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ेगा

by Neha
राजस्थान में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू से अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ेगा

राजस्थान में चिकित्सा शिक्षा को नया आयाम: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू, स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान और शिक्षा में अंतरराष्ट्रीय सहयोग से प्रदेश में बेहतर अवसर और उन्नत सुविधाएं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की पहल और चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नए अवसर मिलने जा रहे हैं। इसी कड़ी में चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी, यूके के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) किया है, जो स्वास्थ्य सेवाओं, अनुसंधान, क्षमता निर्माण और चिकित्सा शिक्षा के विकास को नई दिशा देगा।

इस एमओयू के तहत स्नातक और स्नातकोत्तर शैक्षिक कार्यक्रमों का सह-विकास, साझा शिक्षण और संयुक्त कार्य प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा। यह सहयोग गैर-संचारी रोगों (NCDs) की रोकथाम और नियंत्रण, यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज सहित स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में जानकारी और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेगा।

also read: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणा, सरकार की दूसरी…

एमओयू के माध्यम से दोनों पक्षों के चिकित्साकर्मी और विद्यार्थी नई तकनीक और नवाचार सीख सकेंगे, जिससे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके अतिरिक्त, अनुसंधान और तकनीकी परियोजनाओं के लिए फंडिंग के अवसर बढ़ेंगे और आपसी सहमति से अन्य नए क्षेत्रों में भी सहयोग किया जा सकेगा।

एमओयू पर हस्ताक्षर समारोह में चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारीगण और मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस सहयोग से राजस्थान में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्नयन की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी