Saturday, August 15, 2026

न गेहूं न बाजरा: महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट अनाज है रागी, जानें एक्सपर्ट के फायदे

by Versha
न गेहूं न बाजरा: महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट अनाज है रागी, जानें एक्सपर्ट के फायदे

महिलाओं के लिए बेस्ट अनाज रागी: हड्डियों को मजबूत बनाए, खून की कमी दूर करे, पाचन सुधारें और ग्लूटेन फ्री होने के कारण डायबिटीज फ्रेंडली।

आज की महिलाओं की लाइफस्टाइल काफी व्यस्त है। घर, ऑफिस और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच कई बार महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पातीं। लेकिन केवल एक अनाज – रागी – का सेवन उनके शरीर को पोषण और ताकत देने में बेहद मददगार साबित हो सकता है।

महिलाओं के लिए रागी क्यों है खास?

रागी को न्यूट्रिशनिस्टों द्वारा महिलाओं के लिए सर्वोत्तम अनाज माना जाता है। यह शरीर को ताकत देता है, हड्डियों को मजबूत बनाता है और खून की कमी को भी दूर करता है।

also read: युवाओं में तेजी से बढ़ रहा जॉइंट पेन: 20-30 साल की उम्र…

रागी के प्रमुख फायदे

1. हड्डियों को बनाए मजबूत: रागी में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। उम्र बढ़ने के साथ महिलाओं में बोन डेंसिटी कम होने लगती है। ऐसे में हड्डियों को मजबूत रखने और ऑस्टियोपोरोसिस से बचाव के लिए रागी एक बेहतरीन विकल्प है।

2. खून की कमी दूर करे: रागी आयरन का उत्कृष्ट स्रोत है। न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, इसमें पालक से भी अधिक आयरन होता है। यह एनीमिया, थकान और सुस्ती जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है।

3. पाचन शक्ति को बेहतर बनाए: रागी में पर्याप्त फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है। यह कब्ज, गैस जैसी समस्याओं को कम करता है और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है। साथ ही, लंबे समय तक पेट भरा रहता है, जिससे वजन बढ़ने की चिंता नहीं रहती।

4. ग्लूटेन फ्री और डायबिटीज फ्रेंडली: रागी ग्लूटेन फ्री होता है, इसलिए यह ग्लूटेन एलर्जी वाले लोगों के लिए भी सुरक्षित है। इसके अलावा, डायबिटीज के मरीज भी इसे आराम से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

एक्सपर्ट का सुझाव

न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन बताती हैं कि महिलाओं को रोजाना रागी का सेवन करना चाहिए। यह न केवल शारीरिक मजबूती देता है बल्कि हड्डियों, खून और पाचन तंत्र के लिए भी लाभकारी है।

रागी के नियमित सेवन से महिलाएं अपनी सेहत में सुधार देख सकती हैं और ऊर्जा व ताकत बनाए रख सकती हैं।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी