Saturday, April 18, 2026

पंजाब में रोजगार क्रांति: 59 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां, निजी क्षेत्र और कौशल विकास से रुका प्रतिभा पलायन

by Neha
पंजाब में रोजगार क्रांति: 59 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां, निजी क्षेत्र और कौशल विकास से रुका प्रतिभा पलायन

पंजाब सरकार ने 2025 को रोजगार उपलब्धियों का वर्ष घोषित किया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में 59 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां, निजी क्षेत्र में हजारों रोजगार और कौशल विकास योजनाओं से प्रतिभा पलायन पर लगाम लगी है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने राज्य में रोजगार सृजन और कौशल विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करते हुए वर्ष 2025 को “रोजगार उपलब्धियों का वर्ष” घोषित किया है। राज्य सरकार के ठोस प्रयासों के चलते अब युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए पंजाब से बाहर जाने की जरूरत नहीं है।

रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया कि अप्रैल 2022 से अब तक राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में 59,702 युवाओं को स्थायी सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। इसके साथ ही निजी क्षेत्र के सहयोग से हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।

अमन अरोड़ा के अनुसार, निजी कंपनियों के साथ तालमेल कर 959 प्लेसमेंट कैंपों के माध्यम से 48,912 युवाओं को नौकरियां दिलाई गईं। वहीं वर्ष 2025 में आयोजित ऋण शिविरों के जरिए 10,064 युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया, जिससे आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है।

कौशल विकास पर विशेष फोकस

पंजाब कौशल विकास मिशन (PSDM) के तहत अब तक 19,619 युवाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है और उनकी नियुक्ति प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा राज्य सरकार ने अपनी विशेष योजना “पंजाब हुनर विकास योजना” शुरू की है। माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम और नैसकॉम जैसी अंतरराष्ट्रीय तकनीकी कंपनियों के सहयोग से युवाओं को वैश्विक स्तर की नौकरियों के लिए तैयार किया जा रहा है।

अमन अरोड़ा ने कहा कि सरकार केवल रोजगार का वादा नहीं कर रही, बल्कि युवाओं को नियुक्ति पत्र, कौशल प्रमाणपत्र और उद्यमिता के अवसर भी सुनिश्चित कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब पंजाब के युवाओं को विकास के लिए अन्य राज्यों या देशों की ओर देखने की आवश्यकता नहीं है।

also read: 328 श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के लापता सरूपों पर…

PGRKAM पोर्टल बना रोजगार का मजबूत मंच

राज्य का आधिकारिक रोजगार पोर्टल PGRKAM (punjabrozgar.org.in) रोजगार बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस पोर्टल पर अब तक 22 लाख से अधिक नौकरी चाहने वाले और 20,669 नियोक्ता पंजीकृत हो चुके हैं। इसके माध्यम से 1,316 जॉब फेयर आयोजित किए गए, जिससे युवाओं और कंपनियों के बीच सीधा संपर्क स्थापित हुआ।

रक्षा सेवाओं में भी पंजाब का उत्कृष्ट प्रदर्शन

पंजाब के रक्षा प्रशिक्षण संस्थानों ने राष्ट्रीय स्तर पर नई मिसाल कायम की है। महाराजा रणजीत सिंह सशस्त्र बल तैयारी संस्थान (MRSAFPI) में एनडीए में चयन की सफलता दर 82.45% रही। वर्ष 2025 में 17 कैडेटों को अधिकारी के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, माई भागो सशस्त्र बल तैयारी संस्थान में लड़कियों के लिए देश का पहला सरकारी एनडीए तैयारी विंग शुरू किया गया है। यहां 40 छात्राएं प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं, जिनमें से कई का चयन विभिन्न रक्षा अकादमियों में हुआ है।

इसके अतिरिक्त, सी-पीवाईटीई केंद्रों के माध्यम से 8,000 से अधिक युवाओं को सशस्त्र और अर्धसैनिक बलों के लिए प्रशिक्षित किया गया, जिनमें से 1,236 को चालू वित्त वर्ष में नियुक्ति मिली है।

आत्मनिर्भर पंजाब की ओर मजबूत कदम

अमन अरोड़ा ने कहा कि हर नई नौकरी, हर प्रशिक्षित युवा और हर उद्यमी उस मजबूत नींव का हिस्सा है, जो पंजाब से प्रतिभा पलायन को रोकेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार युवाओं के लिए अवसरों का ऐसा मजबूत तंत्र विकसित कर रही है, जिससे पंजाब में ही सुरक्षित, सम्मानजनक और उज्ज्वल भविष्य संभव हो सके।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा