फुलेरा दूज 2026: जानें फाल्गुन माह में प्रेम और आनंद का पर्व कब है, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मांगलिक कार्य के लिए सबसे उपयुक्त दिन। विवाह और सगाई के लिए खास।
फुलेरा दूज 2026: होली से पहले फाल्गुन माह में आने वाला फुलेरा दूज त्योहार प्रेम, आनंद और उल्लास का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व विशेष रूप से ब्रज क्षेत्र, मथुरा और वृंदावन में मनाया जाता है और राधा-कृष्ण के दिव्य प्रेम का प्रतीक है। इस दिन राधा-कृष्ण की पूजा और फूलों से उनकी अलंकरण की परंपरा खास महत्व रखती है।
फुलेरा दूज 2026 की तारीख
इस साल फुलेरा दूज 19 फरवरी 2026 को मनाया जाएगा। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 18 फरवरी 2026 को शाम 4:57 बजे से प्रारंभ होकर 19 फरवरी 2026 को दोपहर 3:58 बजे समाप्त होगी।
फुलेरा दूज 2026 शुभ मुहूर्त
-
शुभ मुहूर्त: सुबह 6:56 – सुबह 8:21
-
चर मुहूर्त: सुबह 11:10 – दोपहर 12:35
-
लाभ मुहूर्त: दोपहर 12:35 – दोपहर 2:00
also read: माघ पूर्णिमा 2026: तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि,…
फुलेरा दूज मनाने की विधि
-
इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें।
-
राधा-कृष्ण की पूजा करें और उन्हें रंग-बिरंगे फूलों से सजाएं।
-
माखन-मिश्री का भोग अर्पित करें।
-
धूप-दीप जलाएं और मंत्र ‘ॐ क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा’ का 108 बार जाप करें।
-
परिवार और मित्रों के साथ फूलों की होली खेलें, जो प्रेम और आनंद का प्रतीक है।
मांगलिक कार्य के लिए फुलेरा दूज का महत्व
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, फुलेरा दूज का दिन सभी प्रकार के दोषों से मुक्त होता है। यही कारण है कि विवाह, सगाई, रिश्ता पक्का करने, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों के लिए इस दिन किसी विशेष मुहूर्त की आवश्यकता नहीं होती।