Thursday, September 17, 2026

यात्रियों, कृपया इसका ध्यान रखें! अक्टूबर में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान  जाने वाली कई ट्रेनें होंगी रद्द; पूरी सूची देखें।

by editor
यात्रियों, कृपया इसका ध्यान रखें! अक्टूबर में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान  जाने वाली कई ट्रेनें होंगी रद्द; पूरी सूची देखें।

अगर आप अक्टूबर में ट्रेन से उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश या राजस्थान जाना चाहते हैं, तो पहले ट्रेन का स्टेटस चेक जरूर करे। कई ट्रेनें को विभिन्न समय पर रेलवे के कई रूटों पर रद्द कर दिया गया है।

अक्टूबर में पर्यटन सीजन में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में मरम्मत, यार्ड रिमॉडलिंग, ट्रैक डबलिंग और स्टेशनों की पुनर्निर्माण की प्रक्रियाएं चल रही हैं। इससे अक्टूबर में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित होगा। यात्रियों को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और राजस्थान की ओर जाने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस अवश्य देखना चाहिए।

कई रूटों पर ट्रेनें रद्द

रेलवे ने कई ट्रेनों को अलग-अलग समय पर रद्द करने का निर्णय लिया है। यूपी, एमपी और राजस्थान के अलावा हरियाणा, दिल्ली और हावड़ा से जुड़े रेलवे रूट भी प्रभावित होंगे। एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें भी रद्द हो जाएंगी। निर्माण और तकनीकी कार्यों के कारण कुछ ट्रेनों को पूरी तरह से रद्द करने के बजाय सीमित स्टेशनों तक चलाने का निर्णय लिया गया है। यात्रियों को इसलिए अपनी ट्रेन का निर्धारित रूट और अंतिम स्टेशन पहले से जानना होगा।

also read:  झांग यिमिंग कौन हैं? सितंबर में 1.15 लाख करोड़ से अधिक की…

अक्टूबर में कौन सी ट्रेनें रद्द होंगी?

अक्टूबर से कई मेमून, पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द रहेंगी, क्योंकि दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल में इंफ्रास्ट्रक्चर का काम चलेगा। ये लिस्ट है:

ट्रेन नंबरट्रेन का नामकब रद्द रहेगी
12811LTT-हटिया सुपरफास्ट10 और 12 अक्टूबर
12812हटिया-LTT सुपरफास्ट10 और 12 अक्टूबर
58151बरसुवान-बीरमित्रपुर पैसेंजर4 से 15 अक्टूबर तक
58152बीरमित्रपुर-बीरमित्रपुर पैसेंजर4 से 15 अक्टूबर तक
18309संबलपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस6,8,9 और 11 अक्टूबर
18310जम्मू तवी-संबलपुर एक्सप्रेस6,8,9 और 11 अक्टूबर
18109टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस4 से 7 और 11 से 11 अक्टूबर
18110इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर
12871हावड़ा-जुनागढ़ रोड इस्पात एक्सप्रेस5,6,7,8, 12 और 13 अक्टूबर
12872जुनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस5,6,7,8, 12 और 13 अक्टूबर
18175हटिया-झारसुगुडा एक्सप्रेस4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर
18176झारसुगुडा-हटिया एक्सप्रेस5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर
18601हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर
18602टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर
58659हटिया-राउरकेला पैसेंजर3 से 12 अक्टूबर
58660राउरकेला-हटिया पैसेंजर3 से 12 अक्टूबर
22843बिलासपुर-बक्सर सुपरफास्ट9 और 10 अक्टूबर
22844बक्सर-बिलासपुर सुपरफास्ट9 और 10 अक्टूबर
18113टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर
18114बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर
22861हावड़ा-कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस4 से 7 और 11 से 14 अक्टूबर
22862कंटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस4 से 7 और 11 से 14 अक्टूबर
68025राउरकेला-चक्रधरपुर सारंडा मेमू ट्रेन4 से 7 और 11 से 15 अक्टूबर
68026चक्रधरपुर सारंडा-राउरकेला मेमू ट्रेन4 से 7 और 11 से 15 अक्टूबर
18049शालिमार-बदामपहाड़ वीकली एक्सप्रेस3 और 10 अक्टूबर
18050बदामपहाड़-शालिमार वीकली एक्सप्रेस4 और 11 अक्टूबर
18051बदामपहाड़-राउरकेला एक्सप्रेस4 और 11 अक्टूबर
18052राउरकेला-बदामपहाड़ एक्सप्रेस4 और 11 अक्टूबर
18451पूरी-हटिया तपस्विनी एक्सप्रेस13 अक्टूबर
18452हटिया-पूरी तपस्विनी एक्सप्रेस13 अक्टूबर
15027संबलपुर-गोरखपुर मौर्या एक्सप्रेस12 और 14 अक्टूबर
15028गोरखपुर-संबलपुर मौर्या एक्सप्रेस12 और 14 अक्टूबर
12767हजूर साहिब नांदेड़-सांतरागाछी सुपरफास्ट 12 और 14 अक्टूबर
12768सांतरागाछी-हजूर साहिब नांदेड़ सुपरफास्ट12 और 14 अक्टूबर
18105राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस10 और 11 अक्टूबर
18106जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस10 और 11 अक्टूबर
18641हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस13 और 14 अक्टूबर
18642दुर्ग-हटिया एक्सप्रेस13 और 14 अक्टूबर
12835हटिया-SMVT बेंगलुरु सुपरफास्ट13 और 15 अक्टूबर
12836SMVT बेंगलुरु-हटिया सुपरफास्ट13 और 15 अक्टूबर
68043टाटानगर-राउरकेला मेमू4 से 13 अक्टूबर
68044राउरकेला-टाटानगर मेमू4 से 13 अक्टूबर
12261मुबंई CSMT-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस13 और 14 अक्टूबर
12262हावड़ा-मुबंई CSMT दुरंतो एक्सप्रेस13 और 14 अक्टूबर

पश्चिम मध्य रेलवे के बीना स्टेशन और उत्तर मध्य रेलवे के आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने का काम चल रहा है। इसके लिए दोनों स्टेशनों के बीच बड़े स्तर पर यार्ड रीमॉडलिंग और तकनीकी काम किए जा रहे हैं। इस काम के चलते इस रेल रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है और रेलवे ने कई ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का फैसला लिया है।

ट्रेन नंबरट्रेन का नामकब रद्द रहेगी
64618ललितपुर-बीना मेमू20 सितंबर से 15 अक्टूबर
64617बीना-ललितपुर मेमू20 सितंबर से 15 अक्टूबर
64619बीना-कटनी मुडवारा मेमू28 सितंबर से 15 अक्टूबर
64620कटनी मुडवारा-बीना मेमू28 सितंबर से 15 अक्टूबर
12192जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस26 सितंबर से 14 अक्टूबर
12191हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस27 सितंबर से 15 अक्टूबर
61611बीना-रूठियाई मेमू30 सितंबर से 16 अक्टूबर
61612रूठियाई-बीना मेमू30 सितंबर से 16 अक्टूबर
61625बीना-रूठियाई मेमू30 सितंबर से 16 अक्टूबर
61626रूठियाई-बीना मेमू30 सितंबर से 16 अक्टूबर
12197भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर
12198ग्वालियर-भोपाल इंटरसिटी1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर
11085ग्वालियर-SMVT बेंगलुरु एक्सप्रेस4 और 11 अक्टूबर
11086SMVT बेंगलुरु-ग्वालियर एक्सप्रेस2 और 9 अक्टूबर
22169रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस14 अक्टूबर
22170संतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस15 अक्टूबर
22161भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस9 से 15 अक्टूबर
22162दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस10 से 16 अक्टूबर
22163भोपाल-खुजराहो महामना एक्सप्रेस15 अक्टूबर
22164खुजराहो-भोपाल महामना एक्सप्रेस15अक्टूबर

अजमेर मंडल में दो लाइनों का बिछाने का कार्य

अक्टूबर में कई ट्रेन रद्द कर दी गईं क्योंकि उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल में दोहरी रेल लाइन बनाने का काम चल रहा है।

ट्रेन नंबरट्रेन का नामकब रद्द रहेगी
17606भगत की कोठी-कांचीगुड़ा एक्सप्रेस4 और 7 अक्टूबर
18802इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस9 और 11 अक्टूबर
18801जोधपुर-इंदौर एक्सप्रेस9 और 11 अक्टूबर
19606उदयपुर सिटी-मंदार एक्सप्रेस8 अक्टूबर
17605कांचीगुड़ा-भगत की कोठी एक्सप्रेस2 और 5 अक्टूबर

 

You may also like

‘पटक कर फेंक दूंगा…’, अरिशफा खान से भिड़े स्काउट, कैप्टंसी टास्क में मचा बवाल आसिफ खान पर भड़कीं उदिति सिंह, बोलीं- ‘मुझे टच-वच पसंद नहीं’ तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’ आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, काजी तौकीर से बोलीं- ‘हद में रह तू, जिंदगी हराम कर दूंगी’