Monday, September 14, 2026

कच्चे तेल की कीमत 103 डॉलर के करीब पहुंची, पिछले हफ्ते बढ़ा 9 प्रतिशत भाव 

by editor
कच्चे तेल की कीमत 103 डॉलर के करीब पहुंची, पिछले हफ्ते बढ़ा 9 प्रतिशत भाव 

ड्रोन हमलों के बाद सऊदी अरब ने अपनी मुख्य ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन को बंद कर दिया है, जिससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास एक महत्वपूर्ण रास्ते में रुकावट आ गई है।

कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट अभी थम नहीं रही है। सोमवार को कच्चे तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 103 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गईं। पिछले हफ्ते मिडल ईस्ट में सप्लाई से जुड़े जोखिम बढ़ने की वजह से कच्चे तेल के भाव में 9 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई। बाद में, कच्चे तेल की आज की कीमत $103 प्रति बैरल के करीब पहुंच गई, जो चार महीने का उच्चतम स्तर है।

ड्रोन हमलों के बाद सऊदी अरब ने ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन का काम रोका

केडिया एडवाइजरी के निदेशक अजय केडिया ने बताया कि ड्रोन हमलों के बाद सऊदी अरब ने अपनी मुख्य ईस्ट-वेस्ट पाइपलाइन का कामकाज बंद कर दिया है, जिससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग में बाधा आई है। ये पाइपलाइन लगभग 7 मिलियन बैरल प्रतिदिन कच्चा तेल लाल सागर के बंदरगाहों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण है।

also read: BRICS 2026: चीन के पास मैन्युफैक्चरिंग और रूस के पास…

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से अस्थायी शिपिंग कॉरिडोर बनाने की बातचीत टली

ईरान और खाड़ी देशों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक अस्थायी शिपिंग कॉरिडोर बनाने का प्रयास टाल दिया है। समाचारों में कहा गया है कि बहरीन ने सऊदी अरब की चिंता व्यक्त की है और उसने इसमें शामिल होने से इनकार कर दिया है। इस पाइपलाइन के बंद होने से इसकी रणनीतिक महत्व सामने आई क्योंकि अमेरिका और ईरान इस महत्वपूर्ण शिपिंग रूट पर कब्जा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

Brent Cude की कीमत 107 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर पहुंची

सोमवार को सुबह 11 बजे भारतीय समयानुसार WTI क्रूड की कीमतें 2.71 प्रतिशत बढ़कर 102.8 डॉलर प्रति बैरल पर थीं। साथ ही ब्रेंट क्यूड की कीमत भी 2.61 प्रतिशत की बड़ी तेजी के साथ 107.3 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रही थी। किंतु Murban Crude का मूल्य 2.47 प्रतिशत गिरकर 119.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

 घरेलू शेयर बाजार में गणेश चतुर्थी की छुट्टी

भारत को कच्चे तेल की तेजी से सीधा और गहरा असर पड़ने की संभावना है। गणेश चतुर्थी के मौके पर आज घरेलू शेयर बाजार बंद हैं। अन्यथा, कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी की वजह से घरेलू शेयर बाजार आज भी गिर सकता था।

You may also like

तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना को किया अनफॉलो, हटाईं कपल की तस्वीरें पितृसत्ता पर भड़कीं फातिमा सना शेख, ‘पितृसत्ता सिर्फ पुरुषों की गलती नहीं’ आम्रपाली दुबे का फूटा गुस्सा, काजी तौकीर से बोलीं- ‘हद में रह तू, जिंदगी हराम कर दूंगी’ मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी, बोलीं- ‘पीठ पीछे बात मत करना’ अरिश्फा खान का फूटा गुस्सा, घरवालों को दी चेतावनी- ‘Gen-Z हूं, ऐसे ट्रीट करो!’