Sunday, September 6, 2026

UP News: ठंड और कोहरे के कारण मेरठ के स्कूल 29 दिसंबर तक बंद, जानें पूरी जानकारी

by Neha
UP News: ठंड और कोहरे के कारण मेरठ के स्कूल 29 दिसंबर तक बंद, जानें पूरी जानकारी

UP News: मेरठ में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूल 29 दिसंबर तक बंद रहेंगे। जिला प्रशासन ने अवकाश और समय बदलने के निर्देश जारी किए हैं।

UP News:उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में बढ़ती ठंड और घने कोहरे के कारण जिला प्रशासन ने कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। इस निर्णय के अनुसार स्कूल 29 दिसंबर, सोमवार से फिर से खुलेंगे।

जिला प्रशासन ने यह निर्णय स्थानीय मौसम की स्थिति को देखते हुए लिया है। मेरठ में कड़ाके की सर्दी और कोहरे के चलते 24 और 26 दिसंबर को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। वहीं, 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर पहले से ही छुट्टी रहती है।

also read: उत्तर प्रदेश में लखनऊ और नोएडा में बनेगी एआई सिटी, योगी…

इसके अलावा, 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के चलते भी अवकाश रहेगा और 28 दिसंबर रविवार होने के कारण स्कूल सीधे 29 दिसंबर से खुलेंगे। हालांकि, कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं निर्धारित समयानुसार जारी रहेंगी।

बता दें कि मेरठ में सर्दी के मौसम के चलते पहले ही स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। नए समय अनुसार स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही संचालित हो रहे हैं। जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को आदेश का पालन सख्ती से करने के निर्देश दिए हैं।

इस कदम से छोटे बच्चों के अभिभावकों को राहत मिली है, क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों तक घने कोहरे और ठंड में कमी की संभावना नहीं है।

You may also like

आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा कृति के राखी ऐड पर भड़कीं कंगना, बोलीं- बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में भाई को राखी क्यों? ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान ने की सगाई, कौन हैं तमन्ना?