Saturday, April 18, 2026

महाशिवरात्रि 2026: महाशिवरात्रि कब है? शिवलिंग का अभिषेक और मंदिर से लाएं ये चीजें, कभी नहीं होगी धन-सुख की कमी

by Neha
महाशिवरात्रि 2026: महाशिवरात्रि कब है? शिवलिंग का अभिषेक और मंदिर से लाएं ये चीजें, कभी नहीं होगी धन-सुख की कमी

महाशिवरात्रि 2026 पर शिवलिंग का अभिषेक कैसे करें और मंदिर से कौन-कौन सी चीजें घर लाना शुभ है जानें। बेलपत्र, माता पार्वती की सामग्री और अभिषेक जल से धन, सुख और समृद्धि पाएं।

महाशिवरात्रि इस साल 15 फरवरी 2026 को मनाई जाएगी। यह दिन विशेष इसलिए भी है क्योंकि इसी दिन भगवान शिव ने पहली बार शिवलिंग के रूप में प्रकट होकर अपने भक्तों पर कृपा दिखाई थी। इस दिन शिवलिंग का अभिषेक करना बेहद शुभ माना जाता है और इसके साथ कुछ खास चीजें शिव मंदिर से घर लाने का भी महत्व है। ऐसा करने से माना जाता है कि जीवन में धन, सुख और समृद्धि बनी रहती है।

महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का अभिषेक कैसे करें

  1. जल से अभिषेक: सबसे पहले एक लोटा पवित्र जल लेकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। मान्यता है कि जल से अभिषेक करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं और अधूरी इच्छाएं पूरी होती हैं।

  2. दूध से अभिषेक: जल के बाद शिवलिंग पर थोड़ा दूध अर्पित करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

  3. दही से अभिषेक: दही की ठंडी तासीर से शिवलिंग का अभिषेक करने से मानसिक तनाव कम होता है और बिगड़े काम बनते हैं।

  4. शहद से अभिषेक: शहद की धारा बनाकर चढ़ाने से वैवाहिक जीवन में सुख और रोगों से मुक्ति मिलती है।

  5. घी से अभिषेक: संतान संबंधी समस्या दूर करने के लिए घी से शिवलिंग का अभिषेक करें।

  6. काले तिल से अभिषेक: काले तिल से अभिषेक करने से बुरी नजर और तंत्र बाधा दूर होती है।

  7. पूजा सामग्री से उपासना: विधिवत माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा सामग्री से उनका पूजन करें।

also read: Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण इन 5 राशियों…

महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर से घर लाएं ये चीजें

  • बेलपत्र: अभिषेक के बाद शिवलिंग पर चढ़ी बेलपत्र घर लाना शुभ माना जाता है। इसे तिजोरी या पर्स में रखने से धन की आवक कभी कम नहीं होती।

  • माता पार्वती को अर्पित सामग्री: चूड़ियां, मेहंदी और सिंदूर घर लाएं और पहनें। इससे वैवाहिक जीवन में प्रेम और अखंड सौभाग्य बना रहता है। पति की आयु लंबी होती है।

  • अभिषेक में उपयोग किया गया जल: शिवलिंग पर चढ़ाया गया जल घर के हर कोने में छिड़कें। इसे रोगियों पर भी छिड़का जा सकता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और स्वास्थ्य में सुधार आता है।

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा