Saturday, July 25, 2026

भारत ने महिला ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 में नेपाल को हराकर 7 विकेट से जीता खिताब, 19 दिन में दूसरी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन

by Neha
भारत ने महिला ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 में नेपाल को हराकर 7 विकेट से जीता खिताब, 19 दिन में दूसरी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन

भारत ने महिला ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 में नेपाल को 7 विकेट से हराकर 19 दिन में दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनी। फुला सारन की शानदार पारी और टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन।

भारत ने महिला ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में नेपाल को 7 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। यह मैच रविवार को कोलंबो में खेला गया। पहले गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया ने नेपाल को केवल 114 रन पर रोक दिया। जवाब में भारतीय टीम ने मात्र 12 ओवर में लक्ष्य हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टीम के लिए फुला सारन ने 44 रन बनाए और शीर्ष स्कोरर रहीं।

फाइनल में भारत का वर्चस्व इतना था कि नेपाल की टीम अपनी पारी में सिर्फ एक बाउंड्री लगा पाई। सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि नेपाल ने पाकिस्तान को पराजित किया। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका ने संयुक्त रूप से की।

also read: केएल राहुल बने कप्तान, BCCI ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ…

ब्लाइंड क्रिकेट के अनोखे नियम

ब्लाइंड क्रिकेट में प्लास्टिक की सफेद गेंद का इस्तेमाल होता है, जिसके अंदर मेटल की गोलाकार बेयरिंग भरी होती है। गेंद बाउंस होकर बल्लेबाज के पास आती है और आवाज के जरिए शॉट लगाने में मदद मिलती है। गेंदबाज बॉल फेंकने से पहले “प्ले” बोलकर बल्लेबाज से अनुमति लेते हैं।

टूर्नामेंट की अन्य उपलब्धियां

पाकिस्तान की मेहरीन अली ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 78 गेंद में 230 रन और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 130 रन की पारी खेली।

महिला टीम का शानदार प्रदर्शन

तीन सप्ताह पहले ही टीम इंडिया ने महिला ODI वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया था। अब महिला टीम ने ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप में भी शानदार जीत दर्ज कर 19 दिनों में दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच