Sunday, April 19, 2026

Independence Day Special Recipe: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा पुलाव बनाने की आसान रेसिपी

by ekta
Independence Day Special Recipe: स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा पुलाव बनाने की आसान रेसिपी

Independence Day Special Recipe: अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए कुछ अलग करना चाहते हैं, तो इस तिरंगा पुलाव को ट्राई करें।

Independence Day Special Recipe: 15 अगस्त 2024 को 78वां स्वतंत्रता दिवस देश भर में मनाया जाएगा। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए आप भी कुछ खास बना सकते हैं। 15 अगस्त देशभक्ति का उत्सव है। हर जगह तिरंगा फैला हुआ है। तिरंगा पुलाव बनाकर खाने की थाली को देशभक्ति के रंग में रंग सकते हैं। पुलाव हर किसी को पसंद आने वाली डिश में से एक है। आप भी तिंरगा कलर से थाली को सजाकर अपने परिवार को इंप्रेस करना चाहते हैं, तो आप इसे तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं तिंरगा पुलाव कैसे बनाएं।

कैसे तिंरगा पुलाव बनाएं

तिरंगा पुलाव एक सरल डिश है। यह बनाने का सबसे आसान तरीका है कि चावलों को तीन हिस्सों में बांटे। एक भाग को हरा रंग दें और दूसरा केसरिया रंग दें। और एक टुकड़ा सामान्य रूप से उबालें। तीनों भागों में घी और नमक मिलाना न भूलें। जब चावल पक जाएं, उन्हें झंडे के रंगों के टुकड़े में लेयर बनाकर थाली पर सजाएं। साथ ही, इस डिश को पकाने का एक थोड़ा लंबा और कठिन तरीका भी है। लेकिन उसका स्वाद अलग होगा। चावलों को तीन भागों में बांटकर, नमक और घी डालकर साधारण तरीके से पका लें, ताकि चावल सफेद हो जाएं। टमाटर की प्यूरी, पिसी गाजर का पेस्ट और सॉस को केसरिया भाग में मिलाएं। उन्हें मिलाकर चावलों को उबालें। हरे भाग के लिए पालक को थोड़ा सा उबाल लें और फिर उसे पीस लें। चावलों को नमक, अदरक और लहसुन का पेस्ट मिलाकर पालक में उबालें। अब आपके पास तीन अलग-अलग रंगों और स्वादों वाले चावल तैयार हैं। तिरंगे झंडे की तरह लेयरिंग और सर्व करें। अशोक चक्र के मध्य में जावित्री का फूल भी रख सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा