Saturday, August 15, 2026

हरियाणा सरकार की नई पेंशन योजना: बेसहारा बच्चों को मिलेगा 1850 रुपये मासिक सहायता

by Neha
हरियाणा सरकार की नई पेंशन योजना: बेसहारा बच्चों को मिलेगा 1850 रुपये मासिक सहायता

हरियाणा सरकार ने असहाय और बेसहारा बच्चों के लिए नई पेंशन योजना शुरू की है, जिसके तहत पात्र बच्चों को 1850 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता मिलेगी। जानें आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया।

हरियाणा सरकार ने असहाय और बेसहारा बच्चों के लिए एक नई पेंशन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत, पात्र बच्चों को हर महीने 1850 रुपये की पेंशन दी जाएगी, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

नई पेंशन योजना का उद्देश्य

यह योजना उन बच्चों को ध्यान में रखते हुए बनाई गई है, जो किसी कारणवश अपने माता-पिता या अभिभावकों से वंचित हैं। योजना के तहत, 21 वर्ष से कम आयु के और जिनके परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम है, वे बच्चे पात्र होंगे। इस योजना का उद्देश्य ऐसे बच्चों की आर्थिक मदद करना है, ताकि वे अपनी शिक्षा और जीवनयापन में सहारा पा सकें।

also read: दिसंबर में होगा हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र,…

आवश्यक दस्तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को कुछ दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, जिनमें शामिल हैं:

  • बेसहारा होने का प्रमाण पत्र

  • जन्म प्रमाण पत्र

  • हरियाणा में कम से कम 5 वर्षों का निवास प्रमाण पत्र (जैसे फोटोयुक्त वोटर कार्ड, राशन कार्ड आदि)

  • परिवार पहचान पत्र (Family ID)

अगर इनमें से कोई दस्तावेज़ उपलब्ध नहीं है, तो आवेदक 5 वर्ष से अधिक की रिहायश का हलफनामा भी प्रस्तुत कर सकता है।

आवेदन प्रक्रिया

इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक और पात्र आवेदक निम्नलिखित केंद्रों पर जाकर आवेदन कर सकते हैं:

  • अंत्योदय सरल केंद्र

  • अटल सेवा केंद्र

  • कॉमन सर्विस सेंटर (CSC)

आवेदन करते समय, सभी आवश्यक दस्तावेजों की Self Attested फोटो कॉपी जमा करना अनिवार्य होगा।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी