Tuesday, August 11, 2026

Gold-Silver Price Today: 24 और 22 कैरेट सोने में तेजी, चांदी के रेट में भी उछाल

by Neha
Gold-Silver Price Today: 24 और 22 कैरेट सोने में तेजी, चांदी के रेट में भी उछाल

Gold-Silver Price Today: 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत में तेजी, चांदी के दाम भी बढ़े। 31 मार्च 2026 के लेटेस्ट रेट जानें और प्रति ग्राम कीमत में कितना उछाल आया।

Gold-Silver Price Today: आज, 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती के अवसर पर सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के रेट में इजाफा हुआ है, वहीं चांदी के दाम भी बढ़ गए हैं।

24 कैरेट सोने की कीमत में तेजी (Gold-Silver Price Today)

आज 24 कैरेट सोने की कीमत में प्रति ग्राम 103 रुपये का उछाल आया है और यह 14,944 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है। 8 ग्राम सोने की कीमत 1,19,552 रुपये और 10 ग्राम की कीमत 1,49,440 रुपये पर पहुंच गई है। पिछले दो दिनों में 24 कैरेट सोने की कीमत में कुल 122 रुपये प्रति ग्राम की बढ़त दर्ज की गई है।

22 कैरेट सोने की कीमत

22 कैरेट सोने का दाम 95 रुपये बढ़कर 13,700 रुपये प्रति ग्राम हो गया है। 8 ग्राम की कीमत 1,09,600 रुपये और 10 ग्राम की कीमत 1,37,000 रुपये पर पहुंच गई है। पिछले दो दिनों में 22 कैरेट सोने की कीमत में 110 रुपये प्रति ग्राम का उछाल आया है।

also read: Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी…

18 कैरेट सोने का रेट

18 कैरेट सोने की कीमत में आज 78 रुपये की बढ़त हुई है और यह 11,134 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच गई है। 8 ग्राम की कीमत 89,696 रुपये और 10 ग्राम की कीमत 1,12,120 रुपये दर्ज की गई है।

चांदी के दाम में उछाल

चांदी की कीमत भी आज बढ़ी है। 1 ग्राम चांदी का रेट 250 रुपये, 8 ग्राम 2,000 रुपये और 10 ग्राम 2,500 रुपये पर पहुंच गया है। 100 ग्राम चांदी की कीमत 25,000 रुपये और 1 किलोग्राम चांदी का रेट 2,50,000 रुपये दर्ज किया गया है।

विशेषज्ञों की राय

रिद्धि सिद्धि बुलियंस लिमिटेड के MD और इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट पृथ्वीराज कोठारी का कहना है कि आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। इसके पीछे मुख्य कारण सुरक्षित निवेश की मांग, आर्थिक चुनौतियां, भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई का जोखिम है। वहीं, मजबूत डॉलर और बढ़ती बॉन्ड यील्ड कीमतों को तेजी से बढ़ने से रोक रही है।

You may also like

रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी शिवांगी जोशी ने रोहित सुचांती को किया था डेट? को-स्टार के दावे से मची हलचल श्रेया कालरा बनीं ‘लॉक अप 2’ की विनर, 7 वोटों से मारी बाजी ‘खैरात में मिली जगह’! Lock Upp 2 फिनाले में शिवांगी जोशी पर बड़ा हमला आंचल खुराना का शिवांगी जोशी पर बड़ा आरोप, ‘मेरे बंदे से दूर रहो’ वाले दावे से मचा बवाल