Tuesday, May 12, 2026

तलाक के बाद पहली बार एक ही फ्रेम में नजर आए धनश्री और Chahal

by editor
तलाक के बाद पहली बार एक ही फ्रेम में नजर आए धनश्री और Chahal

तलाक के बाद पहली बार एक ही फ्रेम में नजर आए धनश्री और Chahal, वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं क्या हैं?धनश्री वर्मा और Chahal को एक बार फिर एक साथ देख फैंस हैरान रह गए। एयरपोर्ट पर सामने आया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस साल मार्च में यह जोड़ी एक-दूसरे से अलग हो गई थी।

सोशल मीडिया सेंसेशन धनश्री वर्मा एक बार फिर वायरल हो गईं, जब पैपराजी ने उन्हें और उनके एक्स हसबैंड युजवेंद्र चहल को एक साथ कैमरे में कैद कर लिया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद व्यूअर्स के शॉकिंग रिएक्शन आ रहे हैं। इस वीडियो में धनश्री एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए फोटोग्राफर्स से बातचीत करती दिख रही हैं, लेकिन वायरल होने का कारण उनके पीछे नजर आ रहे Chahal हैं।

जैसे ही धनश्री एयरपोर्ट से बाहर निकलती हैं, स्क्रीन पर आईपीएल मैच चल रहा होता है। व्यूअर्स तुरंत पहचान लेते हैं कि स्क्रीन पर युजवेंद्र चहल हैं, जो अपनी टीम की जीत का जश्न मना रहे हैं। इस संयोग पर व्यूअर्स ने मजेदार कमेंट्स किए। एक शख्स ने फिल्मी अंदाज में लिखा “पलट”, जबकि दूसरों ने “क्या टाइमिंग है” जैसी टिप्पणियां कीं। एक व्यक्ति ने कहा, “टाइमिंग तो देखो!” ध्यान देने वाली बात यह है कि Chahal और धनश्री वर्मा 2025 में अलग हो गए थे। धनश्री ने एलिमनी में 4.75 करोड़ की मांग की थी, जिसमें से युजवेंद्र ने अब तक 2.37 करोड़ दे दिए हैं।

You may also like

एल्विश यादव को 10 करोड़ की धमकी, साथ ही मिली जान से मारने की धमकी रीवा अरोड़ा के घर हंगामा, पुलिस तक पहुंचा मामला – गलत व्यवहार… बेटे की कब्र पर रो पड़ीं एक्ट्रेस, एक्स-हसबैंड पर लगाए गंभीर आरोप कैंसर से लड़ रही दीपिका, क्या बंद होगा YouTube चैनल? शोएब ने बताई पूरी सच्चाई सोने की साड़ी, मां की जूलरी वाला डायमंड ब्लाउज और मैंगो स्कल्पचर के साथ छाईं ईशा अंबानी