Saturday, August 15, 2026

दिल्ली की झुग्गियों में बदलाव, हर परिवार को मिलेगा पक्का मकान

by Neha
दिल्ली की झुग्गियों में बदलाव, हर परिवार को मिलेगा पक्का मकान

दिल्ली की झुग्गियों के पुनर्विकास की बड़ी योजना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हर झुग्गी परिवार को पक्का मकान देने का किया ऐलान, 700 करोड़ रुपए का फंड तय, जल्द ही लागू होंगे विकास कार्य।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी की झुग्गी बस्तियों के पुनर्विकास को लेकर अहम घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दशकों पुरानी झुग्गियों में रहने वाले हर परिवार को जल्द ही पक्का मकान मिलेगा। यह योजना राजधानी दिल्ली के हर क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली की अलग-अलग झुग्गी बस्तियां कई दशक से मौजूद हैं, जिनमें से कई 30 से 40 साल या उससे अधिक पुरानी हैं। इन बस्तियों में रहने वाले लोग अधिकांशतः गांवों से नौकरी की तलाश में दिल्ली आए और यहीं बस गए। आज इन परिवारों की दूसरी पीढ़ी भी दिल्ली की नागरिक बन चुकी है।

रेखा गुप्ता ने कहा कि इन बस्तियों को समय-समय पर अलग-अलग नाम दिए गए, जैसे संजय कॉलोनी और इंदिरा कॉलोनी। हालांकि, वर्षों से इनके विकास का कार्य नहीं हुआ। झुग्गीवासियों ने बेहतर सुविधाओं और पक्के मकानों की उम्मीद के साथ जीवन बिताया।

also read: दिल्लीवासियों के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सौगात: 70…

मुख्यमंत्री ने सरकार के संकल्प को दोहराते हुए कहा, “आगामी समय में दिल्ली की हर झुग्गी बस्ती में चरणबद्ध तरीके से पक्के मकान दिए जाएंगे। हर झुग्गी परिवार को पक्का मकान मिलेगा। यह दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में मेरा वादा है। गरीबों के सिर पर मजबूती की छत देना हमारी प्राथमिकता है।”

पिछली सरकारों पर निशाना

रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने भी झुग्गीवासियों को घर देने का वादा किया था, लेकिन वह अपने वादों पर खरे नहीं उतरे। उन्होंने मकान बनवाए, लेकिन एक भी झुग्गीवासी को वे मकान नहीं दिए गए। अब परिस्थितियां बदलेंगी और झुग्गियों में रहने वाले लोगों को सम्मानजनक जीवन देने के लिए उनकी सरकार तेजी से नीतियां लागू कर रही है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि कई इलाकों में सर्वे शुरू हो चुका है और आने वाले महीनों में व्यापक पुनर्विकास योजनाएं लागू होंगी। दिल्ली की झुग्गी बस्ती के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया गया है। सरकार का मकसद है कि इन परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाए।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी