Saturday, August 15, 2026

दिल्ली में BS-6 से नीचे की गाड़ियों की एंट्री भी हुई मंजूर, PUCC नियम पर सख्ती जारी

by Neha
दिल्ली में BS-6 से नीचे की गाड़ियों की एंट्री भी हुई मंजूर, PUCC नियम पर सख्ती जारी

दिल्ली में अब BS-6 से नीचे रजिस्टर्ड वाहन भी प्रवेश कर सकते हैं, लेकिन ‘नो PUCC, नो फ्यूल’ नियम सख्ती से लागू रहेगा। GRAP-4 हटाया गया।

दिल्ली में प्रदूषण कम होने के बाद GRAP-4 की पाबंदियां हटा दी गई हैं। इसके बाद राजधानी में अब BS-6 से नीचे रजिस्टर्ड वाहन भी प्रवेश कर सकते हैं। हालांकि, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा है कि ‘नो PUCC, नो फ्यूल’ नियम पर सख्ती अभी भी लागू रहेगी और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर चालान जारी रहेगा।

BS-6 से कम व्हीकल अब दिल्ली में अलाउड

सिरसा ने स्पष्ट किया कि अब BS-6 से कम इंजन वाले वाहन दिल्ली में ऑफिशियल तौर पर आ सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि ऐसे वाहनों को जितना हो सके कम ही लाएं, ताकि प्रदूषण नियंत्रण में मदद मिले। उन्होंने कहा, “पॉल्यूशन जितना कम होगा, उतना अच्छा है। फिलहाल कोई पूर्ण बंदिश नहीं है, पर हालात के अनुसार भविष्य में निर्णय लिया जाएगा।”

also read: दिल्ली: नए साल पर सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा,…

PUCC नियम पर सख्ती बरकरार

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि ‘नो PUCC, नो फ्यूल’ नियम के तहत प्रदूषण फैलाने वाले वाहन, चाहे BS-4 या BS-3 हों, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। विशेष रूप से दिल्ली के बाहर से आने वाली गाड़ियों पर ध्यान रखा जाएगा, क्योंकि इनमें ज्यादातर PUCC प्रमाणपत्र नहीं होता। अगर कोई प्रदूषण फैलाने वाला वाहन राजधानी में आता है तो उस पर चालान किया जाएगा।

मौसम में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर

दिल्ली में पिछले दो दिनों से हवा की गुणवत्ता में सुधार देखा गया है और GRAP-4 हटाया गया है। लेकिन पर्यावरण मंत्री ने चेतावनी दी कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण अगले कुछ दिनों में मौसम फिर खराब हो सकता है। इससे धुंध और स्मॉग बढ़ने की संभावना है। दिल्लीवासियों से सतर्क रहने और प्रदूषण कम करने में सहयोग देने की अपील की गई है।

भारी धुंध आने की आशंका

सिरसा ने कहा कि मौसम में बदलाव से धुंध बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले सालों के डेटा के आधार पर अगले कुछ दिनों में हवा की गुणवत्ता में गिरावट हो सकती है।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी