Thursday, September 10, 2026

6 एपिसोड की थ्रिलर वेब सीरीज ‘चिरैया’ OTT पर हुई रिलीज, अब 12 भाषाओं में उपलब्ध

by Neha
6 एपिसोड की थ्रिलर वेब सीरीज ‘चिरैया’ OTT पर हुई रिलीज, अब 12 भाषाओं में उपलब्ध

नई थ्रिलर वेब सीरीज ‘चिरैया’ OTT पर रिलीज, 6 एपिसोड में महिलाओं के सशक्तिकरण और न्याय की कहानी। अब जियो हॉटस्टार पर 12 भारतीय भाषाओं में स्ट्रीमिंग।

नई वेब सीरीज ‘चिरैया’ ने OTT प्लेटफॉर्म पर आते ही दर्शकों के बीच धूम मचा दी है। इस सोशल ड्रामा थ्रिलर को SVF एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है और इसे शशांक शाह ने डायरेक्ट किया है।

कहानी

सीरीज की कहानी कमलेश नाम की बहू के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार में हो रहे अत्याचार और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाती है। यह कहानी समाज में दबा हुआ स्त्री सशक्तिकरण और महिलाओं के आत्मसम्मान की लड़ाई को प्रदर्शित करती है, जिसमें न्याय और परंपराओं के बीच का संघर्ष दिखाया गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by JioHotstar (@jiohotstar)

स्टारकास्ट

मुख्य भूमिकाओं में दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा हैं। इसके अलावा प्रसन्ना बिष्ट, सिद्धार्थ शॉ, फैसल राशिद, टीनू आनंद, और सरिता जोशी अहम किरदार निभा रहे हैं।

also read: भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा,…

ओटीटी स्ट्रीमिंग और भाषाएं

‘चिरैया’ 20 मार्च से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। सीरीज में कुल 6 एपिसोड हैं। इसे 12 भारतीय भाषाओं में स्ट्रीम किया जा रहा है, जिनमें हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, मराठी, बंगाली, गुजराती, हरियाणवी, राजस्थानी, भोजपुरी, और ओड़िया शामिल हैं।

इस बहुभाषी उपलब्धता के कारण वेब सीरीज की पहुंच और लोकप्रियता और बढ़ गई है।

You may also like

मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी, बोलीं- ‘पीठ पीछे बात मत करना’ अरिश्फा खान का फूटा गुस्सा, घरवालों को दी चेतावनी- ‘Gen-Z हूं, ऐसे ट्रीट करो!’ आसिम रियाज का रुबीना-हिना पर बड़ा हमला, विशाल आदित्य सिंह को भी सुनाई खरी-खोटी निक्की-अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो, शादी से पहले टूटा रिश्ता, चीटिंग वाले पोस्ट ने मचाई हलचल अफसाना खान ने किया शिवलिंग का रुद्राभिषेक, भड़के ट्रोलर्स ने मां-बाप तक को घसीटा