Saturday, August 15, 2026

भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल – फैंस बोले “गोला जैसा दिखता है”

by Neha
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल – फैंस बोले “गोला जैसा दिखता है”

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने अपने छोटे बेटे काजू (यशवीर) का पहला फेस रिवील किया। व्लॉग और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, फैंस बोले “गोला जैसा दिखता है।”

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने अपने यूट्यूब व्लॉग में अपने छोटे बेटे यशवीर सिंह लिंबाचिया उर्फ काजू का चेहरा पहली बार फैंस के सामने दिखाया। लंबे समय से फैंस काजू की झलक देखने के लिए उत्साहित थे और आज उनका इंतजार खत्म हुआ। व्लॉग में भारती ने नन्हे काजू को बेहद प्यारे अंदाज में दिखाया, जिससे वीडियो और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई हैं।

also read: मनीष मल्होत्रा की मां गरिमा मल्होत्रा का निधन: सितारों ने…

खास पार्टी में मनाया फेस रिवील

काजू के चेहरे का खुलासा करने के लिए भारती और हर्ष ने एक खास पार्टी भी आयोजित की, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल थे। व्लॉग में यह पल भी कैद किया गया है, जिसमें परिवार के सदस्य खुशी के साथ नन्हे काजू का स्वागत कर रहे थे।

फैंस की प्रतिक्रियाएँ और सोशल मीडिया रिएक्शन

जैसे ही काजू का चेहरा सामने आया, सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार हो गई। लोग उसकी क्यूटनेस की तारीफ कर रहे थे और कईयों ने कहा कि वह अपने पिता हर्ष लिम्बाचिया की तरह दिखता है। कुछ फैंस ने तुलना बड़े भाई गोला से भी की और मजेदार अंदाज में लिखा कि “गोला जैसा दिखता है।”

भारती और हर्ष की फैमिली लाइफ

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने 3 दिसंबर 2017 को शादी की थी। उनके पहले बेटे लक्ष उर्फ गोला का जन्म 3 अप्रैल 2022 को हुआ था। अब छोटे बेटे काजू की झलक मिलने के बाद उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। काजू की पहली झलक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फैंस लगातार इसके रिएक्शन साझा कर रहे हैं।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी