Sunday, July 26, 2026

बसंत पंचमी और होली का गहरा नाता: जानें क्यों है पीले रंग का महत्व

by Neha
बसंत पंचमी और होली का गहरा नाता: जानें क्यों है पीले रंग का महत्व

बसंत पंचमी 2026 और होली का गहरा संबंध क्या है? जानें पीले रंग का महत्व, ब्रज में होली की शुरुआत और मां सरस्वती के प्राकट्य से जुड़ी खास मान्यताएं।

बसंत पंचमी 2026 का पर्व 23 जनवरी को मनाया जाएगा। यह दिन विद्या, बुद्धि और संगीत की देवी मां सरस्वती की आराधना के लिए खास है। साथ ही, ब्रज क्षेत्र में यह होली के उत्सव की शुरुआत का भी प्रतीक माना जाता है।

बसंत पंचमी और होली का खास कनेक्शन

भारत त्योहारों का देश है और हर मौसम का अपना उत्सव है। माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी मनाई जाती है। ब्रज में इस दिन मंदिरों में ‘होली का डांढा’ गाड़ा जाता है, जो अगले 40 दिनों तक होने वाले होली उत्सव की शुरुआत का संकेत देता है।

बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर जी को इस दिन विशेष रूप से गुलाल अर्पित किया जाता है। यही से ब्रज की गलियों में होली के रंगों का आधिकारिक आगाज माना जाता है। इस प्रकार, वसंत पंचमी होली के उत्सव का पूर्वाभास भी है।

also read: बसंत पंचमी 2026: मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित करने की…

मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस

पौराणिक कथाओं के अनुसार, माघ मास की पंचमी तिथि पर ब्रह्मा जी ने मां सरस्वती का प्राकट्य किया था। उस समय सृष्टि में मौन व्याप्त था। देवी के प्रकट होते ही वीणा की मधुर ध्वनि के साथ संसार में वाणी, बुद्धि और संगीत का संचार हुआ। इसी वजह से इस दिन को विद्यारंभ और शिक्षा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। छोटे बच्चों को पहला अक्षर सिखाना भी इसी दिन को शुभ समझा जाता है।

बसंत पंचमी पर पीले रंग का महत्व

बसंत पंचमी के दिन पीले रंग का विशेष महत्व है। आयुर्वेद और रंग विज्ञान के अनुसार, पीला रंग स्फूर्ति, मानसिक शांति और एकाग्रता का प्रतीक है। वसंत ऋतु में प्रकृति भी सरसों के खेतों के माध्यम से पीले रंग की चादर ओढ़ लेती है।

इस दिन मां सरस्वती को पीले पुष्प और पीले मीठे चावल अर्पित करने की परंपरा है। ऐसा करने से जीवन में सात्विकता, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

You may also like

‘मेरा कुत्ता आ जाता…’ पति से मुलाकात के बाद आकांक्षा चमोला के बयान पर मचा बवाल क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच