Friday, July 24, 2026

अयोध्या राम मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबे भगवा ध्वज का होगा उद्घाटन, पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण

by Neha
अयोध्या राम मंदिर के शिखर पर 22 फीट लंबे भगवा ध्वज का होगा उद्घाटन, पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण

अयोध्या राम मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को पीएम मोदी भगवा रंग का 22 फीट लंबा ध्वज फहराएंगे। दीपोत्सव में सरयू तट की भव्य सजावट और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं तैयार की जा रही हैं।

अयोध्या के राम मंदिर के शिखर पर 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवा रंग का 22 फीट लंबा और 11 फीट चौड़ा त्रिकोणाकार ध्वज फहराएंगे। यह ध्वज सूर्यवंशी व त्रेता युग के प्रतीकों से सजाया जाएगा। यह निर्णय श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की धार्मिक समिति की बैठक में लिया गया है।

191 फीट ऊंचे राम मंदिर के शिखर पर फहराए जाने वाले इस भगवा ध्वज का रंग, आकार और डिजाइन तय कर लिया गया है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, मेहमानों की सूची और अन्य आयोजनों पर चर्चा हुई। अनुमान है कि इस समारोह में 8 से 10 हजार लोग हिस्सा लेंगे।

also read: पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गाजा…

दीपोत्सव में सरयू तट की भव्य सजावट से बढ़ेगी आस्था और पर्यटन

दीपोत्सव के अवसर पर सरयू नदी के घाटों को उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम की देखरेख में आधुनिक और पारंपरिक शैली में सजाया जा रहा है। घाटों की दीवारों व सीढ़ियों पर आकर्षक लाइटिंग की जाएगी, जिससे रात में सरयू तट जगमगाएगा। घाटों पर धार्मिक और ऐतिहासिक शिलालेख लगाए जाएंगे, जो श्रद्धालुओं और पर्यटकों को क्षेत्र की संस्कृति और इतिहास से अवगत कराएंगे।

राम की पैड़ी से लक्ष्मण घाट तक 300-300 मीटर की दूरी पर विश्राम के लिए छतरियां बनाई जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बैठने, पीने के पानी, टॉयलेट और रैंप जैसी सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। यह सारा कार्य 15 अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा।

इस नई सजावट के साथ दीपोत्सव के दौरान लाखों दीपों की जगमगाहट रामनगरी की आस्था को और मजबूत करेगी और पर्यटकों को आकर्षित करेगी।

You may also like

क्या खत्म होने वाली है 20 साल की शादी? 3 बेटियों के पिता करणवीर बोहरा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी ‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज