Tuesday, July 21, 2026

अरविंद केजरीवाल: पीएम मोदी से अपील “इन बच्चों के गुस्से को संभालिए, वरना आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा”

by Neha
अरविंद केजरीवाल: पीएम मोदी से अपील “इन बच्चों के गुस्से को संभालिए, वरना आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा”

इंटरनेट भी बंद कर दिया है और इन युवाओं को संसद जाने से रोका जा रहा है, यह गलत है, युवा जाएं तो जाएं कहां?: अरविंद केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा कि अभी मैं पंजाब में हूं और सोशल मीडिया के माध्यम से मैंने देखा कि पूरा कनॉट प्लेस, जनपथ, जंतर मंतर सब भर गया है, पूरे देश पर से हजारों लाखों की संख्या में युवा आए हुए हैं। और दूसरी तरफ सरकार इनके ऊपर दमन शक्ति अपना रही है, इन पर लाठीचार्ज कर रही है और इंटरनेट भी बंद कर दिया है और इन युवाओं को संसद जाने से रोका जा रहा है। यह गलत है और युवा जाएं तो जाएं कहां? पहले आप उनके पेपर लीक कर देते हो, फिर जब दोबारा पेपर होते हैं तो वैल्यूएशन गड़बड़ हो जाती है, जब शिकायत पर शिकायत होती है तो उसकी सुनवाई नहीं होती। इन बच्चों का तो आपने भविष्य बर्बाद कर दिया और जब यह बच्चे न्याय मांगने के लिए सड़क पर उतरते हैं तो आप उन पर लाठियां चलाते हो, यह बिल्कुल भी सही नहीं है। बच्चों में बहुत ज्यादा गुस्सा है। मैं पीएम मोदी से अपील करता हूं कि इन बच्चों के गुस्से को संभालिए वरना आपके लिए बहुत भारी पड़ेगा। इन बच्चों के साथ बात करो यह हमारे देश के बच्चे हैं, इनके साथ बैठकर आप बात क्यों नहीं करते इतना क्यों अहंकार है?

also read: आम आदमी पार्टी की छात्र इकाई ASAP के प्रदेश अध्यक्ष धार्मिक माथुकिया जंतर-मंतर से शुरू हुए संसद कूच में भाग लेने दिल्ली पहुंचे

इसके बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि बहुत सारे बच्चे ऐसे होते हैं जो सोचते हैं कि उनकी किताबें उनकी जिंदगी बदल देगी और वही किताबें उनके परिवार का भविष्य बदल देगी। बच्चे सुबह 3:00 बजे उठकर 14-14 घंटे तक पढ़ाई करते थे और नीट की एग्जाम देने गए थे और फिर एक दिन उनको पता चलता है कि उनका पेपर लीक हो गया और जो बड़े-बड़े अमीर बंदे थे उन लोगों ने पेपर खरीद लिया है तो यह बात बिल्कुल भी सही नहीं है। तो जंतर मंतर पर अभी युवाओं का जो आंदोलन चल रहा है मैं उसको समर्थन करता हूं। आप हम सब एक साथ हैं।

You may also like

‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज ‘लॉक अप 2’ में बवाल: आकांक्षा चमोला का श्रेया कालरा पर फूटा गुस्सा, बोलीं- “बहुत बुरी इंसान हो, ईविल पर्सन”