Saturday, April 18, 2026

Artery Blockage Symptoms: हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचने के लिए जानें धमनियों को हेल्दी रखने के 3 असरदार तरीके

by Neha
Artery Blockage Symptoms: हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचने के लिए जानें धमनियों को हेल्दी रखने के 3 असरदार तरीके

Artery Blockage Symptoms: हार्ट अटैक और स्ट्रोक से बचें! जानें आर्टरीज को साफ और स्वस्थ रखने के 3 नेचुरल तरीके – विटामिन K2, रिफाइंड कार्ब्स कम करना और रोज एक्सरसाइज।

Artery Blockage Symptoms: हमारे शरीर में धमनियां (Arteries) खून और ऑक्सीजन पूरे शरीर में पहुंचाने का काम करती हैं। जब ये ब्लॉक हो जाती हैं, तो हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आर्टरीज की सफाई और स्वास्थ्य बनाए रखना बेहद जरूरी है।

18 साल से अधिक अनुभव रखने वाले वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुमित कपाड़िया के अनुसार, जीवनशैली में छोटे लेकिन असरदार बदलाव करके आर्टरीज को स्वस्थ रखा जा सकता है।

आर्टरीज ब्लॉक होने पर क्या होता है? (Artery Blockage Symptoms)

धमनियों में फैट, कोलेस्ट्रॉल और कैल्शियम जमा होने पर उसे प्लाक कहा जाता है। इस प्रक्रिया को मेडिकल भाषा में एथेरोस्क्लेरोसिस (Atherosclerosis) कहा जाता है। जब प्लाक जमा हो जाता है, तो आर्टरीज सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड और ऑक्सीजन का प्रवाह कम हो जाता है। इसके परिणामस्वरूप सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।

also read: सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से मिलते हैं ये अद्भुत…

1. विटामिन K2 का सेवन बढ़ाएं

विटामिन K2 धमनियों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यह कैल्शियम को गलत जगह जमा होने से रोकता है, जिससे आर्टरीज सख्त नहीं होती। विटामिन K2 मुख्य रूप से निम्नलिखित फूड्स में पाया जाता है:

  • डेयरी प्रोडक्ट्स

  • अंडे की जर्दी

  • फर्मेंटेड फूड्स जैसे नट्टो और सॉकरक्रॉट

रिसर्च बताती है कि जिन लोगों की डाइट में विटामिन K2 पर्याप्त होता है, उन्हें हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

2. रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट कम करें

सफेद ब्रेड, मीठे स्नैक्स, सॉफ्ट ड्रिंक्स और प्रोसेस्ड फूड्स भले ही कम फैट वाले लगें, लेकिन ये ब्लड वेसल्स में सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं। इसलिए आर्टरीज को स्वस्थ रखने के लिए इनका सेवन कम करना जरूरी है।

3. नियमित व्यायाम करें

रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक, साइकलिंग, स्विमिंग या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और दिल मजबूत रहता है। एक्सरसाइज से:

  • ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है

  • वजन संतुलित रहता है

  • प्लाक जमने की संभावना कम होती है

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा