Monday, August 17, 2026

Health Tips: तला-भुना खाने के बाद जरूर पिएं ये 4 देसी ड्रिंक, पेट रहेगा ठीक और पाचन भी दुरुस्त

by Neha
Health Tips: तला-भुना खाने के बाद जरूर पिएं ये 4 देसी ड्रिंक, पेट रहेगा ठीक और पाचन भी दुरुस्त

Health Tips: त्योहारों में तला-भुना खाने के बाद पेट खराब, गैस और अपच की समस्या से हैं परेशान? जानिए 4 असरदार देसी ड्रिंक जो पाचन को दुरुस्त करें और पेट को दें राहत – बिना किसी दवा के!

Health Tips: त्योहारी सीजन चल रहा है और ऐसे में पकवानों का दौर भी खूब चल रहा है। समोसे, पूड़ी, चाट, मिठाई और अन्य तले-भुने व्यंजन खाने का मज़ा तो सब लेते हैं, लेकिन इसके बाद जो होता है – पेट फूलना, गैस, अपच और एसिडिटी – उससे लोग परेशान हो जाते हैं।

ऐसे में जरूरी है कि हम भोजन के बाद कुछ ऐसे घरेलू पेय (Drinks) अपनाएं जो बिना दवा के पाचन में सुधार लाएं। ये देसी नुस्खे आपके पेट को ठंडक देंगे और तला-भुना खाना भी बिना नुकसान के पच जाएगा। आइए जानते हैं 4 असरदार पाचन ड्रिंक्स जो आपके स्वास्थ्य के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं:

also read: रोज़ाना डरावने सपने आते हैं? जानें किन गंभीर बीमारियों का…

अजवाइन और जीरा का पानी

पाचन शक्ति बढ़ाने वाला जबरदस्त ड्रिंक। अजवाइन और जीरा दोनों ही गैस और अपच के लिए बेहतरीन माने जाते हैं। इसमें मौजूद थाइमोल तत्व गैस्ट्रिक जूस को एक्टिव करता है।

कैसे बनाएं: 1 गिलास पानी में ½ चम्मच अजवाइन और ½ चम्मच जीरा डालकर उबालें। छानकर गुनगुना पी लें।

अदरक और नींबू का पानी

भारीपन और फैट कम करने में सहायक। अदरक में मौजूद जिंजेरोल आंतों की क्रिया को तेज करता है, जबकि नींबू पाचन एंजाइम्स को संतुलित करता है।

कैसे बनाएं: गुनगुने पानी में थोड़ा सा अदरक कद्दूकस करके डालें और आधा नींबू निचोड़ें। भोजन के बाद पीएं।

सौंफ का पानी

एसिडिटी और पेट की जलन से राहत दिलाने वाला ड्रिंक। सौंफ एक नेचुरल एंटासिड है जो मुंह की बदबू, गैस और सीने की जलन को कम करता है।

कैसे लें: 1 चम्मच सौंफ चबाएं या 1 गिलास पानी में उबालकर पीएं।

पुदीना वाला छाछ

पेट की गर्मी शांत करने और अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाने में मददगार। छाछ प्रोबायोटिक होता है जो आंतों को दुरुस्त करता है, वहीं पुदीना ठंडक और स्वाद बढ़ाता है।

कैसे बनाएं: 1 गिलास छाछ में पुदीना पेस्ट, चुटकी भर भुना जीरा और काला नमक मिलाएं। खाने के बाद पीएं।

You may also like

‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा ‘महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता’ – हिना खान पर अर्शी खान का बड़ा हमला अभिषेक मल्हान बनवाएंगे असम का टूटा हनुमान मंदिर, 20 लाख रुपये से होगा पुनर्निर्माण शादी के 2 साल बाद मां बनने पर बोलीं सुरभि चंदना, मां बनने के लिए Egg Freezing… रेड कार्पेट पर सेल्फी के बहाने निकिता रावल को फैन ने किया जबरन Kiss, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी