Saturday, April 18, 2026

AAP सरपंच की हत्या के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने DGP को दिए सख्त निर्देश

by Neha
AAP सरपंच की हत्या के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने DGP को दिए सख्त निर्देश

अमृतसर में AAP सरपंच की हत्या के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने DGP से फोन पर बात की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

पंजाब के अमृतसर में आम आदमी पार्टी (AAP) के एक सरपंच की हत्या के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी गौरव यादव से फोन पर बातचीत की। सीएम ने हत्या के मामले की पूरी जानकारी ली और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने डीजीपी को दोषियों की जल्दी पहचान और गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा।

गोली मारकर की गई हत्या

जानकारी के अनुसार, रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता और वलटोहा गांव, तरनतारन के रहने वाले सरपंच जर्मल सिंह की अमृतसर में एक शादी समारोह में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

also read: पंजाब सरकार का ऐतिहासिक कदम: गर्भवती महिलाओं को आम आदमी…

हमलावरों ने जर्मल सिंह के सिर के पास गोली चलाई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।

भाजपा ने किया इस्तीफे की मांग

इस घटना के बाद विपक्षी दल भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा और सीधे तौर पर सीएम भगवंत मान के इस्तीफे की मांग की। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने घटना का सीसीटीवी फुटेज साझा करते हुए कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

उन्होंने कहा, “अमृतसर में दिनदहाड़े आम आदमी पार्टी के सरपंच की हत्या का भयावह वीडियो सामने आया। अपराधी कानून से बिल्कुल नहीं डरते और अपना चेहरा भी नहीं छुपाते।”

You may also like

कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, कहा– ‘होता तो बच्चे होते! इंटरफेथ शादी पर बवाल: ट्रोलिंग से टूटी कनिका, वीडियो में छलका दर्द ,बोलीं—“असली सनातनी बनो” 44 की उम्र में दुल्हन बनेंगी अनुषा दांडेकर?, ‘Save the Date’ ने मचाया तहलका 40 की उम्र में सिंगल, प्यार में मिला धोखा, नहीं बनना चाहतीं मां, शक्ति मोहन का चौंकाने वाला फैसला सुरों की मलिका Asha Bhosle का निधन, 92 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा