Tuesday, July 21, 2026

Monsoon Immunity Tips: मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के 5 असरदार उपाय, बीमारियों और इंफेक्शन से मिलेगा बचाव

by Neha
Monsoon Immunity Tips: मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के 5 असरदार उपाय, बीमारियों और इंफेक्शन से मिलेगा बचाव

Monsoon Immunity Tips: मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी दूध, आंवला, च्यवनप्राश, गुनगुना पानी और योग अपनाएं। ये उपाय बीमारियों और इंफेक्शन से बचाव करते हैं।

Monsoon Immunity Tips: मानसून का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं यह कई तरह की मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ा देता है। इस दौरान नमी और बदलते तापमान के कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है, जिससे सर्दी-जुकाम, बुखार और पाचन संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं।

आयुर्वेद के अनुसार, मानसून में शरीर में वात और पित्त का असंतुलन बढ़ जाता है, जिससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। ऐसे में सही खान-पान और जीवनशैली अपनाकर इम्युनिटी को मजबूत किया जा सकता है।

मानसून में क्यों बढ़ती हैं बीमारियां?

मानसून के दौरान बढ़ी हुई नमी और ठंडी हवा शरीर में वात दोष को बढ़ाती है, जिससे जोड़ों में दर्द, थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। पित्त बढ़ने से एसिडिटी और पाचन संबंधी दिक्कतें होती हैं, जबकि कफ बढ़ने से सर्दी-खांसी जैसी समस्याएं सामने आती हैं।

also read: Digital Parenting: बच्चों की सेफ ऑनलाइन लाइफ के लिए सिर्फ…

इम्युनिटी बढ़ाने वाली 5 जरूरी चीजें

1. हल्दी वाला दूध

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और सर्दी-जुकाम से बचाव होता है।

2. आंवला

आंवला मानसून में बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह पाचन को सुधारता है और शरीर की इम्युनिटी को मजबूत बनाकर इंफेक्शन के खतरे को कम करता है।

3. च्यवनप्राश

आयुर्वेदिक च्यवनप्राश ऊर्जा और सहनशक्ति बढ़ाने में मदद करता है। इसे नियमित रूप से गुनगुने दूध या पानी के साथ लेने की सलाह दी जाती है।

4. ठंडे पानी से बचें

बरसात के मौसम में ठंडे पानी की जगह गुनगुना या सामान्य तापमान वाला पानी पीना अधिक फायदेमंद होता है। यह पाचन तंत्र को संतुलित रखने में मदद करता है।

5. हल्का योग और प्राणायाम

इस मौसम में भारी एक्सरसाइज की बजाय योग और प्राणायाम जैसे अनुलोम-विलोम, कपालभाति और भुजंगासन करना अधिक लाभकारी होता है। इससे शरीर सक्रिय रहता है और इम्युनिटी भी बेहतर होती है।

You may also like

‘मेरे पापा भी ऐसा नहीं करते’… राम कपूर पर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा ‘अगर ये सच बतातीं तो बिग बॉस नहीं जीततीं’ – हिना खान का बड़ा दावा क्या हिंदू लड़की मुस्लिम दोस्त नहीं बना सकती? सैफी संग रिश्ते का बताया सच ‘शादी से पहले मैं प्लेबॉय था’, राम कपूर ने खोले अपनी डेटिंग लाइफ के कई राज ‘लॉक अप 2’ में बवाल: आकांक्षा चमोला का श्रेया कालरा पर फूटा गुस्सा, बोलीं- “बहुत बुरी इंसान हो, ईविल पर्सन”