Sunday, August 23, 2026

हीटवेव अलर्ट: देश में भीषण गर्मी और लू का खतरा, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जारी हुई एडवाइजरी

by Neha
हीटवेव अलर्ट: देश में भीषण गर्मी और लू का खतरा, हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जारी हुई एडवाइजरी

हीटवेव अलर्ट: देश में भीषण गर्मी और हीटवेव को देखते हुए आयुष मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है। जानें हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय, जरूरी सावधानियां और हाइड्रेशन टिप्स।

हीटवेव अलर्ट: देशभर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए हीटवेव का खतरा लगातार गंभीर होता जा रहा है। इसी स्थिति को देखते हुए आयुष मंत्रालय गर्मी और लू से बचाव के लिए पब्लिक हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। इसमें लोगों को हीट स्ट्रोक से बचने के लिए जरूरी सावधानियां अपनाने की सलाह दी गई है।

गर्मी में क्या करें और क्या न करें?

मंत्रालय ने सलाह दी है कि लोग दिनभर अधिक मात्रा में पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें। दोपहर के समय तेज धूप में बाहर निकलने से बचने और हल्के, सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि अगर चक्कर आना, सिरदर्द, मतली, शरीर का तापमान बढ़ना, बेहोशी या मानसिक स्थिति में बदलाव जैसे लक्षण दिखाई दें तो इसे हल्के में न लें, क्योंकि यह हीट स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं।

किन लोगों को ज्यादा खतरा है?

आयुष मंत्रालय के अनुसार यह स्थिति बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बाहर काम करने वाले मजदूरों और पुरानी बीमारियों जैसे हाई ब्लड प्रेशर या हार्ट प्रॉब्लम से जूझ रहे लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक हो सकती है।

also read: किडनी स्टोन में राहत देने में मदद कर सकते हैं ये सब्जियों…

शरीर को ठंडा रखने के उपाय

गर्मी से बचने के लिए आयुर्वेद और घरेलू उपायों पर भी जोर दिया गया है। छाछ, नारियल पानी, नींबू पानी और इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स पीने की सलाह दी गई है।

इसके अलावा खीरा, तरबूज, खरबूजा, टमाटर और नींबू जैसे ठंडे तासीर वाले फल और सब्जियां खाने की सलाह दी गई है। पारंपरिक पेय जैसे आम्र पानक और अन्य देसी ड्रिंक्स भी फायदेमंद बताए गए हैं।

लू कब बन सकती है जानलेवा?

विशेषज्ञों के अनुसार अत्यधिक गर्मी शरीर की प्राकृतिक ठंडक प्रणाली को प्रभावित कर सकती है, जिससे गंभीर स्थिति या मौत का खतरा भी बढ़ जाता है। छोटे बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा जोखिम में रहते हैं।

हाइड्रेशन सबसे जरूरी

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि दिनभर पर्याप्त पानी पिया जाए, भले ही प्यास महसूस न हो। कैफीन और ज्यादा मीठे पेय से बचना चाहिए क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं।

दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक का समय सबसे खतरनाक माना जाता है, इसलिए इस दौरान घर के अंदर रहना बेहतर है। बाहर निकलते समय छाता, टोपी और हल्के कपड़ों का उपयोग करना चाहिए।

खाने-पीने में सावधानी जरूरी

गर्मी के दौरान ज्यादा तला-भुना और मसालेदार भोजन से बचना चाहिए। यदि किसी को ज्यादा पसीना, कमजोरी, चक्कर या मांसपेशियों में ऐंठन महसूस हो तो तुरंत ठंडी जगह पर जाकर पानी पिलाना चाहिए और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

You may also like

मुंबई की पार्टियों पर आंचल खुराना के चौंकाने वाले दावे, बोलीं- ड्रग्स से लेकर पार्टनर स्वैपिंग तक होता है बिग बॉस 20 में नजर आ सकते हैं ये चर्चित सितारे जन्नत जुबैर, प्रणाली राठौड़, करण पटेल तक संभावित कंटेस्टेंट्स के नाम तलाक के बाद आर्थिक तंगी से जूझ रहीं चारु असोपा, बोलीं- बेटी की वजह से नहीं बोलती ट्रेन कांड में गलत फंसीं एक्ट्रेस अंतरा बनर्जी, 400 कॉल्स ने किया परेशान ‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा