‘KISS करनी पड़ेगी’, रेमो डिसूजा के सामने मजबूर हुईं शक्ति मोहन, राघव जुयाल संग रोमांस पर सालों बाद खुलासा

By Neha

‘डांस प्लस’ में शक्ति मोहन और राघव जुयाल के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई, जबकि असल जिंदगी में दोनों का रिश्ता भाई-बहन जैसा है।

By Neha

शक्ति ने पुराने इंटरव्यू में बताया कि शो के मेकर्स ने उनसे राघव को कैमरे के सामने किस करने के लिए कहा था, जबकि वह इसके लिए सहज नहीं थीं।

By Neha

शक्ति के मुताबिक, उन्हें हैरानी तब हुई जब रेमो डिसूजा ने भी उनसे राघव को किस करने के लिए कहा। उस समय वह इंडस्ट्री में नई थीं और अपनी बात खुलकर नहीं रख पाईं।

By Neha

सवाल करने पर शक्ति को कथित तौर पर कहा गया कि उन्हें राघव को किस करना ही पड़ेगा।

By Neha

शक्ति के मुताबिक, वह इस पूरे मोमेंट के लिए तैयार नहीं थीं, फिर भी शो में उन्होंने राघव को किस किया। उनका कहना था कि वह उस वक्त अपना स्टैंड नहीं रख पाईं।

By Neha

शक्ति के मुताबिक, किस के दौरान उनकी असहजता कैमरे पर साफ नजर आ रही थी। उन्हें चिंता थी कि उनके माता-पिता भी शो देख रहे होंगे और इस सीन को देखकर क्या सोचेंगे।

By Neha

शक्ति ने साफ किया कि राघव के साथ उनका कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं था। शो में दर्शकों के लिए दोनों के बीच ऐसा नैरेटिव बनाया गया था।

By Neha

इस खुलासे ने टीआरपी के लिए बनाए रोमांटिक एंगल और कंटेस्टेंट की सहमति पर सवाल उठाए।

By Neha